Hockey World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानें कब और कहां देखें LIVE

Hockey World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला होने वाला है। जानें India vs Pakistan मैच कब, कितने बजे और कहां LIVE देख सकते हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो और रोमांच चरम पर न पहुंचे, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। अब हॉकी में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में आमने-सामने होने वाले हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं। पूल डी का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। जानिए मैच की तारीख, समय, लाइव स्ट्रीमिंग और भारत के समीकरण। हॉकी के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हमेशा से खास मानी जाती है। अब एक बार फिर दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने होने वाले हैं। 

नीदरलैंड्स में खेले जा रहे FIH Hockey World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच बुधवार, 19 अगस्त को हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा। इस मैच का नतीजा भारतीय टीम के लिए टूर्नामेंट में आगे का रास्ता तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक एक जीत और एक हार दर्ज की है। 

इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मुकाबले में 2-4 की हार के बाद टीम इंडिया की स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो गई है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मुकाबला भारतीय टीम के लिए करो या मरो की स्थिति के करीब पहुंच गया है।

कब और कहां होगा IND vs PAK Hockey Match?

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का पूल डी मुकाबला 19 अगस्त 2026 को खेला जाएगा। दोनों टीमें नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन स्थित वेगेनर हॉकी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मैच स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। भारतीय दर्शकों के लिए मुकाबला शाम 6:30 बजे शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए इस मुकाबले पर दुनियाभर के हॉकी प्रशंसकों की नजर रहेगी।

भारत के लिए जीत क्यों जरूरी?

भारतीय टीम के खाते में फिलहाल तीन अंक हैं और वह पूल डी में दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड छह अंकों के साथ अगले चरण में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुका है। पाकिस्तान और वेल्स के पास फिलहाल एक-एक अंक है। अगर भारत पाकिस्तान को हरा देता है, तो उसके छह अंक हो जाएंगे और टीम अगले चरण में पहुंच जाएगी। वहीं मुकाबला ड्रॉ रहने की स्थिति में भारत के चार अंक होंगे। तब दूसरे मैच के नतीजे और गोल अंतर जैसे टाई-ब्रेकर महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ हार भारतीय टीम के लिए मुश्किलें बढ़ा देगी। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान के चार अंक हो जाएंगे, जबकि भारत तीन अंकों पर ही रहेगा। इसलिए टीम इंडिया की नजर हर हाल में जीत हासिल करने पर होगी।

कहां देखें भारत-पाकिस्तान हॉकी मैच LIVE?

भारत में हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर किया जा रहा है। भारतीय दर्शक Star Select 2 और Khel चैनलों पर मुकाबला देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar के जरिए उपलब्ध होगी। इसके अलावा भारत के मुकाबलों का प्रसारण DD Sports पर भी किया जाएगा, जिससे DD Free Dish के दर्शक भी मैच देख सकेंगे।

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय मेन्स टीम

  • गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा
  • डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच
  • मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद
  • फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक।

Leave a comment