हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भारतीय युवा कांग्रेस ने सीएम नायब सिंह सैनी के आवास का घेराव किया। यह प्रदर्शन वोट चोरी और जनादेश की अनदेखी के विरोध में आयोजित किया गया था। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया।
Haryana: एक ओर संसद में चुनाव सुधारों को लेकर चर्चा जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने वोट चोरी के मुद्दे पर बड़ा प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज (10 दिसंबर) कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के आवास का घेराव करने का प्रयास किया। यह विरोध प्रदर्शन कथित वोट चोरी और जनादेश की अनदेखी के खिलाफ आयोजित किया गया था।
प्रदर्शन शुरू होते ही बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ‘वोट चोरी बंद करो’ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ जैसे नारे लगाते हुए सीएम आवास की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान उदय भानु चिब ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिशें अब साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं।
युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
आज यानी 10 दिसंबर को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ‘वोट चोरी बंद करो’ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ जैसे नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े। इस दौरान उदय भानु चिब ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिशें अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलकर सत्ता पर काबिज होने की कोशिश कर रहे हैं।
उदय भानु चिब ने चेतावनी दी कि अब युवा शक्ति निर्णायक लड़ाई के लिए सड़क पर उतर चुकी है। उनका कहना था कि जनता की राय की अनदेखी करने वालों को अब युवा शक्ति का संदेश मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हरियाणा में वोट चोरी की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी।
![]()
मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
युवाओं के इस बड़े आंदोलन को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। मुख्यमंत्री आवास के आस-पास के रास्तों पर भारी बैरिकेडिंग लगाई गई और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
पानी की तेज धार के बावजूद कई कार्यकर्ता आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए। उदय भानु चिब ने कहा कि यह घेराव सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार वोट चोरी के आरोपों पर जवाब नहीं देती है, तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर बढ़ाया जाएगा।











