Huawei Mate XT 2 को 7 सितंबर 2026 को चीन में लॉन्च किया जाएगा। नए Tri-Fold स्मार्टफोन में इनवर्ड-फोल्डिंग डिजाइन, 16GB RAM, 1TB स्टोरेज और प्राइवेसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिलने की जानकारी सामने आई है।
Huawei Mate XT 2: कंपनी अपने नए 2nd Generation Tri-Fold स्मार्टफोन को चीन में पेश करने की तैयारी कर रही है। Huawei Mate XT 2 में पिछले मॉडल की तुलना में नया इनवर्ड-फोल्डिंग डिजाइन दिया जाएगा। फोन की अनफोल्डेड मोटाई 3.5mm बताई गई है। इसके अलावा डिवाइस में 16GB RAM, 1TB तक स्टोरेज और साइड एंगल से स्क्रीन की विजिबिलिटी सीमित करने वाली प्राइवेसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिलेगी।
इनवर्ड-फोल्डिंग डिजाइन में आएगा Mate XT 2
पिछले मॉडल में आउटवर्ड-फोल्डिंग डिजाइन देखने को मिला था, जबकि नए Mate XT 2 में इनवर्ड-फोल्डिंग मैकेनिज्म दिया जाएगा। टीजर के अनुसार, फोन के दोनों साइड सेक्शन अंदर की ओर फोल्ड होंगे। इसका डिजाइन Samsung Galaxy Z TriFold जैसा दिखाई देता है।
![]()
स्मार्टफोन के रियर पैनल पर ऑक्टागोनल शेप का नया कैमरा मॉड्यूल भी देखने को मिलेगा। कंपनी ने फोन में प्राइवेसी-केंद्रित डिस्प्ले टेक्नोलॉजी शामिल करने की बात कही है। इसमें सामने से स्क्रीन स्पष्ट दिखाई देगी, जबकि साइड एंगल से देखने पर डिस्प्ले की विजिबिलिटी सीमित हो जाएगी। यह फीचर खासतौर पर सार्वजनिक जगहों पर फोन इस्तेमाल करने के दौरान उपयोगी हो सकता है।
3.5mm मोटाई और नया हिंज मैकेनिज्म
Huawei Mate XT 2 में विंग-शेप Tri-Fold डिजाइन दिया गया है। इसके दोनों साइड सेक्शन अंदर की ओर मुड़ते हैं। कंपनी के अनुसार, फोन को अनफोल्ड करने पर इसकी मोटाई सिर्फ 3.5mm होगी। इसके साथ नया हिंज मैकेनिज्म भी दिया जाएगा, जो डिवाइस को गिरने की स्थिति में बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज
Huawei ने चीन में अपने Vmall प्लेटफॉर्म पर Mate XT 2 के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिए हैं। स्मार्टफोन को 16GB RAM के साथ दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इनमें 512GB और 1TB स्टोरेज शामिल हैं।
16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले मॉडल का एक स्पेशल वेरिएंट प्राइवेसी स्क्रीन के साथ उपलब्ध होगा। फोन को Dark Black, Jin Zi और Pure White कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की जानकारी दी गई है।











