IBPS ने Clerk भर्ती 2025 के पदों में वृद्धि कर कुल 13533 पदों की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा अवसर हैं। प्रीलिम परीक्षा 4, 5 और 11 अक्टूबर को हुई थी। उम्मीदवार मुख्य परीक्षा की तैयारी तुरंत शुरू करें।
IBPS Clerk Vacancy 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती 2025 के लिए पदों में वृद्धि की घोषणा की है। पहले इस भर्ती के माध्यम से 10277 पदों पर नियुक्तियां होनी थीं, लेकिन नई नोटिफिकेशन के अनुसार अब कुल 13533 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (Clerk) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
IBPS ने यह जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर साझा की है। इस भर्ती के लिए कई राज्यों में पदों की संख्या बढ़ाई गई है, जबकि कुछ राज्यों में इसमें कमी की गई है।
किस राज्य में कितने पद बढ़े या घटे
नई नोटिफिकेशन के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पदों की संख्या पहले 1315 थी, जो अब 2346 हो गई है। राजस्थान में 324 पदों की जगह अब 394 पद होंगे। बिहार में पदों की संख्या 308 से बढ़कर 748 हो गई है।
कुल पदों की स्टेट वाइज जानकारी इस प्रकार है:
- अंडमान एवं निकोबार: 15
- आंध्र प्रदेश: 409
- अरुणाचल प्रदेश: 36
- असम: 373
- बिहार: 748
- चंडीगढ़: 13
- छत्तीसगढ़: 298
- दादरा और नगर हवेली एवं दमन दीव: 43
- दिल्ली: 279
- गोवा: 90
- गुजरात: 860
- हरियाणा: 181
- हिमाचल प्रदेश: 121
- जम्मू एवं कश्मीर: 75
- झारखंड: 177
- कर्नाटक: 1248
- केरल: 342
- लद्दाख: 07
- लक्षद्वीप: 07
- मध्य प्रदेश: 755
- महाराष्ट्र: 1144
- मणिपुर: 43
- मेघालय: 19
- मिजोरम: 29
- नागालैंड: 34
- ओडिशा: 479
- पुडुचेरी: 24
- पंजाब: 313
- राजस्थान: 394
- सिक्किम: 22
- तमिलनाडु: 1161
- तेलंगाना: 302
- त्रिपुरा: 59
- उत्तर प्रदेश: 2346
- उत्तराखंड: 95
- पश्चिम बंगाल: 992
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने राज्य में पदों की संख्या के अनुसार योजना बनाएं और आवेदन प्रक्रिया में भाग लें।
IBPS Clerk 2025 प्रीलिम परीक्षा का रिजल्ट
इस भर्ती के लिए प्रारंभिक (Preliminary) परीक्षा का आयोजन 04, 05 और 11 अक्टूबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। अब उम्मीदवार प्रीलिम रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
प्रीलिम रिजल्ट के साथ ही IBPS द्वारा कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार प्रीलिम परीक्षा में निर्धारित अंक प्राप्त करेंगे, वे मुख्य परीक्षा (Main Exam) के लिए क्वालिफाई करेंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी रिजल्ट और कटऑफ को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर नियमित चेक करते रहें ताकि मुख्य परीक्षा की तैयारी समय पर शुरू कर सकें।













