ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का भारत विरोधी बहिष्कार, क्या युगांडा ले सकता है उनकी जगह?

ICC T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान ने भारत विरोधी बहिष्कार किया। क्या उनकी जगह युगांडा टीम ले सकती है? जानें संभावित बदलाव और अपडेट। पाकिस्तान सस्पेंड

पाकिस्तान ने 1 फरवरी को घोषणा की कि वह टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा तो लेंगे, लेकिन 15 फरवरी 2026 को इंडिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच को बॉयकॉट करेंगे। इस फैसले से उन अटकलों को विराम लगा, जिसमें कहा जा रहा था कि पाकिस्तान पूरे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगा।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में नया ड्रामा शुरू हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने घोषणा की है कि वह टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा तो लेगी, लेकिन 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ अपने ग्रुप स्टेज मैच को बॉयकॉट करेगी। इस फैसले ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है और आईसीसी इस पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

पाकिस्तान सरकार के इस फैसले की पृष्ठभूमि बांग्लादेश के भारत में खेलने से इनकार और टूर्नामेंट से हटने की घटना से जुड़ी है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में मैच खेलने से इनकार किया था और बाद में टूर्नामेंट से बाहर हो गया। पाकिस्तान ने इसी घटनाक्रम के बाद भारत विरोधी रुख अपनाया।

ICC की संभावित कार्रवाई

ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का भारत विरोधी बहिष्कार, क्या युगांडा ले सकता है उनकी जगह?

आईसीसी पाकिस्तान के इस कदम से नाराज है। सूत्रों के अनुसार, संगठन 24 घंटे के भीतर इस मामले पर विशेष बैठक कर सकता है। यदि पाकिस्तान अपनी जिद पर कायम रहता है, तो उसके खिलाफ कई तरह की सख्त कार्रवाई की संभावना है। संभावित कदमों में शामिल हैं:

  • पाकिस्तान के मैचों के अंक रद्द करना
  • नेट रन रेट पर असर पड़ना
  • विदेशी खिलाड़ियों का PSL और अन्य टूर्नामेंटों से बाहर होना
  • एशिया कप और द्विपक्षीय सीरीज में बाधा
  • करोड़ों रुपये का वित्तीय नुकसान

आईसीसी का कहना है कि किसी भी टीम का टूर्नामेंट में सुरक्षा और खेल भावना के नियमों के अनुरूप रहना अनिवार्य है। ऐसे में पाकिस्तान के बहिष्कार की स्थिति गंभीर मानी जा रही है।

पाकिस्तान सस्पेंड हुआ तो कौन ले सकता है उनकी जगह?

अगर आईसीसी पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 से सस्पेंड करती है, तो उनकी जगह लेने की सबसे मजबूत दावेदार टीम युगांडा मानी जा रही है। युगांडा वर्तमान में 20 भाग लेने वाले देशों के बाहर सबसे उच्च रैंकिंग वाली टीम है। यह प्रक्रिया पहले भी देखी जा चुकी है, जब हाल ही में बांग्लादेश टूर्नामेंट से हट गया था और उनकी जगह स्कॉटलैंड को मौका मिला था। ऐसे में युगांडा को भी उसी प्रक्रिया के तहत टॉप-अप टीम के रूप में शामिल किया जा सकता है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान के सस्पेंड होने पर बांग्लादेश को भी टूर्नामेंट में सरप्राइज एंट्री मिल सकती है, क्योंकि पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में होने हैं। लेकिन आईसीसी की पिछली पॉलिसी और बांग्लादेश के भारत में खेलने से इनकार को देखते हुए उनकी वापसी की संभावना बहुत कम है।

Leave a comment