IGLP 2025: भुल्लर ने जीता तीसरा खिताब; तन्वी-अश्मिता की अगुआई में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

IGLP 2025 में भुल्लर ने तीसरा खिताब अपने नाम कर लिया, वहीं तन्वी और अश्मिता की अगुआई में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पढ़ें मुकाबलों
IGLP 2025: भुल्लर ने जीता तीसरा खिताब; तन्वी-अश्मिता की अगुआई में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

गगनजीत भुल्लर ने गुरुवार को अंतिम दौर में पांच अंडर 67 का शानदार स्कोर करते हुए खिताब अपने नाम किया और इसके साथ ही वह आईजीपीएल टूर पर तीन खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय खेल जगत के लिए गुरुवार का दिन बेहद उत्साहजनक रहा। गोल्फ के मैदान पर गगनजीत भुल्लर ने आईजीपीएल टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा खिताब अपने नाम किया। वहीं, बैडमिंटन कोर्ट पर तन्वी शर्मा और अश्मिता चालिहा की अगुआई में भारतीय खिलाड़ियों ने गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 टूर्नामेंट में दबदबा बनाते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

गगनजीत भुल्लर ने बनाया इतिहास

गगनजीत भुल्लर ने अंतिम दौर में 5 अंडर 67 का शानदार स्कोर बनाते हुए IGLP टूर पर तीन खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। पहले दौर में भुल्लर ने 1 अंडर 71 का स्कोर बनाया, जिसके बाद अंतिम दो राउंड में लगातार 67 के समान स्कोर से उन्होंने कुल 11 अंडर के स्कोर के साथ ट्रॉफी अपने नाम की।

21 साल के युवा गोल्फर राघव चुघ ने अंतिम दौर में 4 अंडर 68 का स्कोर बनाकर कुल 10 अंडर के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं, फिलीपींस के जस्टिन किबान, मैक्सिको के सेंटयागो डि ला फुएंटेस और भारतीय-अमेरिकी मानव शाह आठ अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। भुल्लर की यह जीत भारतीय गोल्फिंग फैंस के लिए गर्व का क्षण है और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी।

IGLP 2025: भुल्लर ने जीता तीसरा खिताब; तन्वी-अश्मिता की अगुआई में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

तन्वी शर्मा और अश्मिता चालिहा ने महिला एकल में शानदार प्रदर्शन किया। दुनिया की 41वीं नंबर की खिलाड़ी और आठवीं वरीय तन्वी शर्मा ने प्री क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की पासा ओर्न फानाचेट को सीधे गेम में 21-17, 23-21 से हराया। दुनिया की 96वें नंबर की खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने पांचवीं वरीय हमवतन अनमोल खरब के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए 16-21, 21-17, 21-16 से जीत दर्ज की। इसके अलावा भारत की इशारानी बरुआ ने हमवतन श्रेया लेले को 21-13, 10-21, 21-12 से मात दी।

पुरुष एकल में तुषार सुवीर ने इंडोनेशिया के बिस्मो राया ओक्तोरा को 21-17, 18-21, 21-15 से हराया। वहीं, शीर्ष वरीय और दुनिया के 40वें नंबर के खिलाड़ी थारुन मनेपल्ली ने हमवतन मेइराबा लुवांग मेसनाम को 21-13, 21-16 से शिकस्त दी।

मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल में रुतविका शिवानी गड्डे और रोहन कपूर ने मलेशिया की जोड़ी वी यी हर्न और वानी गोबी को सीधे गेम में 21-19, 21-14 से हराया। हालांकि, केविन चेन चांग वोन और अनाघा अरविंद पााई की जोड़ी इंडोनेशिया की जोड़ी मारवान फाजा और ऐसयाह सलसाबिला पुत्री प्रांता के खिलाफ 20-22, 9-21 से हार गई।

Leave a comment