IND vs NZ T20 Series: न्यूजीलैंड ने घोषित किया 16 सदस्यीय स्क्वॉड, मिचेल सैंटनर संभालेंगे कप्तानी

IND vs NZ T20 Series: भारत के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 16 सदस्यीय स्क्वॉड घोषित किया है। मिचेल सैंटनर कप्तान होंगे, जबकि एडम मिल्न और

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। चोट के कारण स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की टीम में वापसी हुई है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर 2026 से होगी। न्यूजीलैंड की टीम की कमान ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर के हाथों में होगी। भारतीय टीम इस दौरे पर पांच टी20 मैचों के अलावा पांच वनडे और दो टेस्ट मैच भी खेलेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार को टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा की।

न्यूजीलैंड के इस स्क्वॉड में इस साल टी20 विश्व कप में उपविजेता रही टीम के 13 खिलाड़ी शामिल हैं। चोट से उबरने के बाद ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल और तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की भी टीम में वापसी हुई है। वहीं रचिन रवींद्र और बेन सियर्स इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, सियर्स अभी टखने की चोट से उबर रहे हैं।

रचिन रवींद्र चोट के कारण बाहर

रचिन रवींद्र के बाहर होने से न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। उन्हें 16 सितंबर को ऑकलैंड में एक प्रमोशनल शूट के दौरान दाएं कंधे में चोट लगी थी। मेडिकल जांच में बड़ी संरचनात्मक क्षति नहीं मिली, लेकिन उनके रिहैबिलिटेशन को देखते हुए भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।

रवींद्र की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वॉड में बल्लेबाजी और ऑलराउंड विकल्पों को बनाए रखने पर ध्यान दिया है। युवा बल्लेबाज बेवॉन जैकब्स को भी 16 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। वह अब तक 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और बांग्लादेश के खिलाफ अपने पिछले टी20 मुकाबले में नाबाद 62 रन बना चुके हैं।

एडम मिल्ने की वापसी

तेज गेंदबाज एडम मिल्ने लंबे अंतराल के बाद न्यूजीलैंड की टी20 टीम में लौटे हैं। वह इस साल टी20 विश्व कप में चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे, लेकिन अब भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उपलब्ध हैं। न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी इकाई में मिल्ने के साथ लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स और नाथन स्मिथ को शामिल किया गया है।

मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली टीम में फिन एलन, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी के लिए टिम साइफर्ट को टीम में शामिल किया गया है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। दूसरा टी20 भी 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होगा। इसके बाद तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंगटन, चौथा 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और पांचवां एवं अंतिम टी20 मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा।

टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी। इसका पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड में होगा। इसके बाद दौरे पर दो टेस्ट मैच भी निर्धारित हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट के कार्यक्रम के अनुसार, भारत का यह दौरा कुल 12 अंतरराष्ट्रीय मैचों का होगा।

न्यूजीलैंड का 16 सदस्यीय टी20 स्क्वॉड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट और नाथन स्मिथ।

Leave a comment