भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होने वाली आगामी पांच मैचों की टी20I सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्क्वॉड घोषित कर दिया है। इस टीम में युवा ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को पहली बार नेशनल टीम में शामिल किया गया है।
स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरा शुरू होने वाला है, और इस दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। टीम की कमान Harmanpreet Kaur संभालेंगी, जबकि Smriti Mandhana उप-कप्तान के रूप में भूमिका निभाएंगी।
इस बार की टीम में सबसे बड़ी चर्चा युवा ऑलराउंडर Anushka Sharma को लेकर हो रही है, जिन्हें पहली बार नेशनल टीम में जगह मिली है। वहीं, अनुभवी स्पिनर Sneh Rana और ऑलराउंडर Amanjot Kaur को टीम से बाहर रखा गया है। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज Uma Chetri की टीम में वापसी हुई है।
अनुष्का शर्मा को मिला डेब्यू का मौका
22 वर्षीय अनुष्का शर्मा को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने हाल ही में Gujarat Giants के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। डेब्यू मैच में, उन्होंने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 44 रनों की तूफानी पारी खेली।इस सीजन में अनुष्का ने कुल 177 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 129.19 रहा।
इस प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में जगह दी। हालांकि, गुजरात जायंट्स का सफर WPL में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के कारण प्लेऑफ तक ही सीमित रहा।
टीम से बाहर हुए खिलाड़ी

पिछली ऑस्ट्रेलिया दौरे की सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर चुके स्पिनर स्नेह राणा और ऑलराउंडर अमनजोत कौर इस बार टीम में शामिल नहीं हैं। इसके अलावा युवा खिलाड़ी Vaishnavi Sharma और जी. कमलिनी को भी टीम में जगह नहीं मिली। वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज Uma Chetri की टीम में वापसी को टीम मैनेजमेंट ने अहम माना है, क्योंकि उनका अनुभव और विकेटकीपिंग क्षमता टीम के लिए फायदेमंद साबित होगी।
टीम में अनुभवी और युवा दोनों प्रकार के खिलाड़ी शामिल हैं। शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, ऋचा घोष और उमा छेत्री जैसे खिलाड़ियों का शामिल होना बैटिंग क्रम को संतुलित बनाता है। ऑलराउंडर और गेंदबाज जैसे अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़ और श्री चरणानी टीम के गेंदबाजी विभाग को मजबूत करेंगे।
IND W vs SA W T20I 2026 शेड्यूल
दक्षिण अफ्रीका दौरे की पांच मैचों की टी20 सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है:
- 17 अप्रैल: पहला टी20I (डरबन)
- 19 अप्रैल: दूसरा टी20I (डरबन)
- 22 अप्रैल: तीसरा टी20I (जोहानिसबर्ग)
- 25 अप्रैल: चौथा टी20I (जोहानिसबर्ग)
- 27 अप्रैल: पांचवां टी20I (बेनोनी)
भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणानी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा।










