Interest Rate News: FD पर कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज? यहां जानें पूरी लिस्ट

RBI की रेट कटौती के बाद भी कुछ बैंक सीनियर सिटिजन्स को 8.50% तक FD ब्याज दे रहे है कौन-से बैंक दे रहे है ₹1 लाख पर ₹26,000 तक का रिटर्न और क्या हैं उनकी शर्तें।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से रेपो रेट में लगातार तीन बार कटौती के बाद देशभर के बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD पर ब्याज दरें घटा दी हैं। इसका सबसे ज़्यादा असर वरिष्ठ नागरिकों पर पड़ा है, क्योंकि उनके लिए एफडी एक प्रमुख निवेश विकल्प होता है। हालांकि बाजार में अब भी कुछ बैंक ऐसे हैं जो 3 साल की अवधि पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 से लेकर 8.50 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं। ये दरें सामान्य ग्राहकों की तुलना में ज्यादा होती हैं।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज

अगर किसी वरिष्ठ नागरिक को सबसे ज्यादा ब्याज दर चाहिए तो उसके लिए उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे ऊपर है। यह बैंक 3 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। अगर कोई सीनियर सिटिजन इस बैंक में 1 लाख रुपये की एफडी करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे लगभग 1.26 लाख रुपये मिलेंगे।

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक भी पीछे नहीं

उत्कर्ष के बाद दूसरा नाम आता है जना स्मॉल फाइनेंस बैंक का। यह बैंक 3 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.25 प्रतिशत ब्याज देता है। यानी अगर आप इसमें 1 लाख रुपये जमा करते हैं, तो परिपक्वता पर 1.25 लाख रुपये तक मिल सकते हैं। इन बैंकों की दरें देश के बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों की तुलना में कहीं ज्यादा हैं।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी दे रहा आकर्षक ब्याज

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 3 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। यहां भी 1 लाख रुपये की एफडी पर करीब 1.24 लाख रुपये तक का रिटर्न मिलता है। यह दर भी मौजूदा समय में कई बड़े बैंकों से अधिक है।

यस बैंक की पेशकश भी बेहतर

यस बैंक भी इस सूची में शामिल है। यह बैंक 3 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.85 प्रतिशत की ब्याज दर देता है। अगर आप यस बैंक में 1 लाख रुपये की एफडी कराते हैं तो परिपक्वता पर यह राशि बढ़कर लगभग 1.24 लाख रुपये हो जाती है।

उज्जीवन और आरबीएल बैंक भी दे रहे 7.70 प्रतिशत ब्याज

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक और आरबीएल बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.70 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहे हैं। इन बैंकों में भी 1 लाख रुपये की एफडी करने पर परिपक्वता पर लगभग 1.23 लाख रुपये मिल सकते हैं।

इंडसइंड बैंक दे रहा 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर

इंडसइंड बैंक तीन साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। यहां 1 लाख रुपये की एफडी करने पर मैच्योरिटी पर 1.23 लाख रुपये तक की रकम मिलती है। यह दर अभी बाजार में मिल रही औसत ब्याज दरों से थोड़ी बेहतर मानी जा रही है।

डीसीबी बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट और जेके बैंक की स्थिति

डीसीबी बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और जम्मू-कश्मीर बैंक सीनियर सिटीजन्स को 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर पर 3 साल की एफडी की सुविधा दे रहे हैं। इन बैंकों में 1 लाख रुपये की एफडी करने पर परिपक्वता पर लगभग 1.22 लाख रुपये तक मिल सकते हैं।

रिटर्न के आंकड़े बताते हैं स्थिति

जो लोग एफडी के जरिए सुरक्षित निवेश की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह ब्याज दरें काफी महत्वपूर्ण हैं। यदि हम 1 लाख रुपये की एफडी को आधार मानें, तो 7.25 प्रतिशत से लेकर 8.50 प्रतिशत तक की दरों पर रिटर्न में करीब 4000 से 5000 रुपये का फर्क आ सकता है।

अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरें और मैच्योरिटी अमाउंट

बैंक का नाम                           ब्याज दर (वरिष्ठ नागरिकों के लिए)      परिपक्वता राशि (1 लाख पर)
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक                        8.50 प्रतिशत                            ₹1,26,000 लगभग
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक                           8.25 प्रतिशत                            ₹1,25,000 लगभग
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक                      8.15 प्रतिशत                             ₹1,24,000 लगभग
यस बैंक                                                  7.85 प्रतिशत                             ₹1,24,000 लगभग
बंधन, इक्विटास, यूनिटी बैंक                      7.75 प्रतिशत                              ₹1,23,000 लगभग
उज्जीवन और आरबीएल बैंक                    7.70 प्रतिशत                              ₹1,23,000 लगभग
इंडसइंड बैंक                                          7.50 प्रतिशत                              ₹1,23,000 लगभग
डीसीबी, आईडीएफसी फर्स्ट, जेके बैंक      7.25 प्रतिशत                              ₹1,22,000 लगभग

एफडी पर नजर रखने की जरूरत

वर्तमान ब्याज दरों को देखते हुए यह साफ है कि स्मॉल फाइनेंस बैंक और कुछ चुनिंदा प्राइवेट बैंक वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर रिटर्न दे रहे हैं। हालांकि सभी निवेशक बैंक की साख, क्रेडिट प्रोफाइल और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर ही एफडी चुनते हैं। मगर मौजूदा हालात में यह तथ्य भी सामने आ गया है कि बड़ी बैंकों की तुलना में छोटे बैंक बेहतर रिटर्न देने की होड़ में आगे हैं।

Leave a comment