Apple अगले साल iPhone 20 लॉन्च करने वाली है, जिसमें नया क्वॉड-कर्व्ड डिजाइन, अल्ट्रा-स्लिम बैजल्स और हेप्टिक सॉलिड-स्टेट बटन होंगे। टिपस्टर्स के अनुसार फ्रंट कैमरा पंच-होल या छोटा डायनामिक आईलैंड में होगा। iPhone 18 Pro और फोल्डेबल आईफोन भी इस साल सितंबर में लॉन्च किए जाएंगे, जिससे Apple अपने डिवाइस डिज़ाइन में नए ट्रेंड सेट करेगा।
iPhone 20 Launch Update: Apple अगले साल iPhone 20 लॉन्च करने जा रही है, जो कंपनी के 20 साल के iPhone सफर का जश्न होगा। यह आईफोन क्वॉड-कर्व्ड डिजाइन और 1.1mm अल्ट्रा-स्लिम बैजल्स के साथ आएगा। नया मॉडल हेप्टिक सॉलिड-स्टेट बटन और फ्रंट कैमरे के लिए पंच-होल या छोटा डायनामिक आईलैंड विकल्प देगा। Apple इस साल सितंबर में iPhone 18 Pro, 18 Pro Max और अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश करेगी, जिससे यूजर्स को नया अनुभव मिलेगा और कंपनी तकनीक में अगला कदम बढ़ाएगी।
डिजाइन और डिस्प्ले में बदलाव
iPhone 20 में 1.1mm के अल्ट्रा-स्लिम बैजल्स और राउंडेड फॉर्म फैक्टर की उम्मीद है। टिपस्टर Schrdinger के अनुसार, यह मॉडल क्वॉड-कर्व्ड डिजाइन के साथ आएगा, जिससे डिस्प्ले का एक्सटेंडेड हिस्सा दिखाई देगा।
फ्रंट कैमरा के लिए सैमसंग की अंडर-डिस्प्ले तकनीक पर भी परीक्षण चल रहा है। हालांकि, इमेज क्वालिटी के कारण यह फीचर अंतिम मॉडल में नहीं हो सकता। इसके बजाय iPhone 20 में पंच-होल कटआउट या छोटा डायनामिक आईलैंड इस्तेमाल होने की संभावना है। Polar ID सेंसर की भी चर्चा हो रही है।

हेप्टिक बटन से नया अनुभव
iPhone 20 में पावर, वॉल्यूम, एक्शन और कैमरा कंट्रोल के लिए फिजिकल बटन की जगह सॉलिड-स्टेट बटन दिए जाएंगे। ये बटन मूव नहीं करेंगे, लेकिन टच करने पर हेप्टिक वाइब्रेशन के जरिए फीडबैक देंगे। इससे यूजर को बटन दबाने का अनुभव मिलेगा, लेकिन डिज़ाइन और टिकाऊपन बेहतर रहेगा।
iPhone 18 Pro और फोल्डेबल आईफोन
Apple इस साल सितंबर में iPhone 18 Pro और 18 Pro Max लॉन्च करेगी। नए प्रो मॉडल्स में डायनामिक आईलैंड का आकार छोटा होगा, जो iPhone 17 Pro Max की तुलना में अधिक कॉम्पैक्ट होगा। फेसआईडी के कुछ पार्ट्स डिस्प्ले के अंडर शिफ्ट किए जा रहे हैं। इसी साल कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन भी पेश करने वाली है।











