IPL 2024 CSK vs SRH Match: चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने हैदराबाद ढेर, SRH को 78 रन से मिली करारी शिकस्त, तुषार देशपांडे की घातक गेंदबाजी

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल 2024 के 46वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रन से करारी शिकस्त दी। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम 134 रन पर ढेर हो गई।

IPL 2024 CSK vs SRH Match: चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने हैदराबाद ढेर, SRH को 78 रन से मिली करारी शिकस्त, तुषार देशपांडे की घातक गेंदबाजी

स्पोर्ट्स: चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को खेले गए 46वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद चेन्नई ने प्वॉइंट्स टेबल में तीन स्थानों स्थानों को बड़ी छलांग लगाई है. ऋतुराज गायकवाड़ को बेहतरीन  कप्तानी पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया। तुषार देशपांडे ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए चार सफलता अपने नाम की हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ शतक से चुके

IPL 2024 CSK vs SRH Match: चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने हैदराबाद ढेर, SRH को 78 रन से मिली करारी शिकस्त, तुषार देशपांडे की घातक गेंदबाजी

चेन्नई सुपरकिंग्स टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला विकेट मात्र 19 रन के स्कोर पर अजिंक्य रहाणे के रूप में गंवा दिया। उसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने डैरेल मिचेल के साथ मिलकर हैदराबाद के गेंदबाजों की दाज्जीय उड़ा दी. दोनों ने किसी भी गेंदबाज को खुद पर हावी नहीं होने दिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने होम ग्राउंड में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के फैंस का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने 54 गेंदों का सामना करते हुए दस चौके और तीन छक्के की मदद से 98 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि वह शतक लगाने ने से महज दो रन पीछे रहा गए और टी नत्रजन का शिकार बन गए।

डैरेल मिचेल और शिवम दुबे की आतिशी पारी

IPL 2024 CSK vs SRH Match: चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने हैदराबाद ढेर, SRH को 78 रन से मिली करारी शिकस्त, तुषार देशपांडे की घातक गेंदबाजी

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए डैरेल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। मिचेल ने ऋतुराज गायकवाड़ का बहुत अच्छा साथ दिया और दोनों ने मिलकर 107 रन की शतकीय साझेदारी को अंजाम दिया। डैरेल मिचेल ने 32 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की शानदार पारी खेली। अर्धशतक लगाने के बाद जयदेव उनादकट ने नितीश रेड्डी के हाथों कैच करवाकर डैरेल मिचेल को पवैलियन भेज दिया।

IPL 2024 CSK vs SRH Match: चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने हैदराबाद ढेर, SRH को 78 रन से मिली करारी शिकस्त, तुषार देशपांडे की घातक गेंदबाजी

चेन्नई सुपरकिंग्स के लगातार फॉर्म में चला रहे शिवम दुबे ने पारी के दौरान अच्छे शॉट खेलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दुबे ने कप्तान का बखूबी साथ निभाया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी की. शिवम दुबे ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर 35 गेंदों में 74 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. दुबे ने 20 गेंदों का सामना करे हुए एक चौका और चार छक्के की मदद से 39 रन की अहम पारी खेली। धोनी ने भी आखरी में दो गेंदों पर एक चौका की मदद से पांच रन बनाए।

हैदराबाद की बल्लेबाजी फ्लॉप

IPL 2024 CSK vs SRH Match: चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने हैदराबाद ढेर, SRH को 78 रन से मिली करारी शिकस्त, तुषार देशपांडे की घातक गेंदबाजी

चेन्नई के 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत ही बहुत खराब रही थी। टीम ने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड (13) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह (00), अभिषेक शर्मा (15) भी जल्दी पवैलियन लोट गए। हालांकि एडेन मारक्रम और नीतीश कुमार रेड्डी ने  कुछ हद तक अपनी पारी की बदौलत टीम को संभालने का प्रयास किया। लेकिन नौवें ओवर में रवींद्र जडेजा ने रेड्डी (15) का विकेट झटक कर हैदराबाद की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

उसके बाद लगातार क्रम में विकेट पतन होने लगा. एडन मारक्रम भी 32 रन बनाकर पथिराना का शिकार बन गए। हेनरिक क्लासेन (20), अब्दुल समद (19), शाहबाज़ अहमद (7), पैट कमिंस (5) और जयदेव उनादकट (1) रन बनाकर आउट हो गए. हैदराबाद की पूरी पारी 134 रन पर सिमट गई। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तुषार देशपांडे को चार, मुस्तफिजुर रहमान और मथीशा पथिराना को दो-दो तथा रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को एक-एक सफलता हासिल हुई।

तुषार देशपांडे की घातक गेंदबाजी

IPL 2024 CSK vs SRH Match: चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने हैदराबाद ढेर, SRH को 78 रन से मिली करारी शिकस्त, तुषार देशपांडे की घातक गेंदबाजी

चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार बॉलर तुषार देशपांडे ने हैदराबाद को शुरुआती झटके देकर टीम को पनपने नहीं दिया। उनके धारदार गेंदबाजी का हैदराबाद के बल्लेबाजों के पास कोई तोड़ नहीं था. तुषार ने अपने कोटे के चार ओवर में से मात्र तीन ओवर ही किए, जिनमे मात्र 27 रन देकर चार मुख्य सफलता हासिल की. उन्होंने ट्रैविस हेड (13), अभिषेक शर्मा (15), अनमोलप्रीत सिंह (00) और हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (5) रन को अपना शिकार बनाया।

Leave a comment