IPL 2024 DC vs SRH Match: हैदराबाद ने दिल्ली को घर में चटाई धूल, 67 रन से जीता मैच, बल्लेबाजों और गेंदबाज ने मचाया कहर

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल 2024 के 35वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को हाई स्कोरिंग मैच में 67 रन से मात दे दी। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ 266 रन बनाए। जिसके जवाब में दिल्ली की पूरी टीम 199 रन पर सिमट गई।

IPL 2024 DC vs SRH Match: हैदराबाद ने दिल्ली को घर में चटाई धूल, 67 रन से जीता मैच, बल्लेबाजों और गेंदबाज ने मचाया कहर

स्पोर्ट्स: आईपीएल 2024 के 35वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ताबड़तोड़ और हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला। हैदराबाद ने दिल्ली को 67 रन से मात दी। एसआरएच के बल्लेबाजों के धमाल के बाद गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया और दिल्ली की पूरी टीम को 199 रन पर समेट दिया। दिल्ली के लिए जैक फ्रेजर मेकगर्क ने सर्वाधिक 65 रन की बेहतरीन पारी खेली।

ट्रेविस हेड की आतिशी पारी

IPL 2024 DC vs SRH Match: हैदराबाद ने दिल्ली को घर में चटाई धूल, 67 रन से जीता मैच, बल्लेबाजों और गेंदबाज ने मचाया कहर

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दोनों ही सलामी बल्लेबाज ने टीम को शनदार शुरुआत दिलाई। ट्रेविस हेड ने अपनी लय बरकरार रखते हुए उम्दा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत से अंत तक चौको-छक्कों की बारिश की. उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 11 चौके और छह छक्के के मदद से 89 रन की बेहतरीन पारी का प्रदर्शन किया।

अभिषेक शर्मा का हल्ला बोल

IPL 2024 DC vs SRH Match: हैदराबाद ने दिल्ली को घर में चटाई धूल, 67 रन से जीता मैच, बल्लेबाजों और गेंदबाज ने मचाया कहर

सनराइजर्स के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पारी के दौरान ट्रेविस हेड का अच्छा साथ दिया और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 131 रन कि पार्टनशिप हुई. दोनों ने मिलकर पहले पावर प्ले में अब तक खेले गए सभी सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। अभिषेक शर्मा ने मात्र 12 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और छह छक्के की मदद से महत्वपूर्ण 46 रन बनाए।

शाहबाज अहमद का नाबाद अर्धशतक

IPL 2024 DC vs SRH Match: हैदराबाद ने दिल्ली को घर में चटाई धूल, 67 रन से जीता मैच, बल्लेबाजों और गेंदबाज ने मचाया कहर

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बहुत ही खतरनाक रही. लेकिन मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए. मारकर्म (01) और क्लासेन (15) रन बनाकर जल्दी पवैलियन लोट गए. इनके आउट होने के बाद नितीश रेडी और शाहबाज अहमद के बीच 67 रन की साझेदारी हुई. नितीश ने 27 गेंदों में 37 रन का योगदान दिया। शाहबाज अहमद ने ताबड़तोड़ पारी का प्रदर्शन करते हुए 29 गेंदों दो चौके और पांच गगनचुंभी छक्के की मदद से 59 रन बनाए।

कुलदीप ने लिए चार विकेट

IPL 2024 DC vs SRH Match: हैदराबाद ने दिल्ली को घर में चटाई धूल, 67 रन से जीता मैच, बल्लेबाजों और गेंदबाज ने मचाया कहर

हैदराबाद के बल्लेबाजों ने दिल्ली के सभी गेंदबाजों की बहुत धुनाई की. उनकी बल्लेबाजी देखकर एक समय ऐसा लग रहा था की स्कोर 350 के करीब पहुंच जाएगा। लेकिन कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी का जादू दिखते हुए एक ओवर में हैदराबाद को दो झटके देकर रनों की गति पर अंकुश लगाया। कुलदीप ने कोटे के चार ओवर में 55 रन देकर ट्रेविस हेड (89), अभिषेक शर्मा (46), मारकर्म (01) और नितीश रेडी (37) को अपना शिकार बनाया।

जैक फ्रेजर मैकगर्क की तूफानी पारी

IPL 2024 DC vs SRH Match: हैदराबाद ने दिल्ली को घर में चटाई धूल, 67 रन से जीता मैच, बल्लेबाजों और गेंदबाज ने मचाया कहर

सनराइजर्स हैदराबाद के 267 रन के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और टीम को सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (16) और डेविड वॉर्नर (01) के रूप में दो बड़े झटके लगे. उसके बाद पारी को संभालते हुए जैक फ्रेजर मैकगर्क ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी मारी है. उन्होंने मात्र 18 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और सात छक्के की मदद से 65 रन की बेहतरीन पारी खेली और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

ऋषभ पंत और अभिषेक पोरेल की सहमी हुई पारी

IPL 2024 DC vs SRH Match: हैदराबाद ने दिल्ली को घर में चटाई धूल, 67 रन से जीता मैच, बल्लेबाजों और गेंदबाज ने मचाया कहर

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत और अभिषेक पोरेल ने टिक कर बल्लेबाजी कि और कुछ हद तक टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अभिषेक पोरेल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए मात्र 22 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन का योगदान दिया। वहीं कप्तान ऋषभ पंत ने सहमी हुई पारी खेलते हुए टीम के लिए 35 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन जोड़े हैं। इनके आउट होने के बाद सारी टीम सूखे पतों की तरह जड़ गई।

टी. नटराजन ने झटके चार विकेट

IPL 2024 DC vs SRH Match: हैदराबाद ने दिल्ली को घर में चटाई धूल, 67 रन से जीता मैच, बल्लेबाजों और गेंदबाज ने मचाया कहर

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों ने भी दिल्ली पर कहर बरसाया। टी. नटराजन ने दिल्ली के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के चार ओवर में 19 देकर ललित यादव (07), अक्षर पटेल (06), एनरिच नॉर्त्जे (00) और कुलदीप यादव (00) को अपना शिकार बनाया। इनके अलावा हैदराबाद के लिए मयंक मारकंडे और नितीश रेडी ने दो-दो तथा वाशिंगटन सुंदर और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक सफलता प्राप्त की हैं।  

Leave a comment