Columbus

Uttrakhand Politics News: पूर्व मंंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति ने कांग्रेस से हाथ छुड़ाकर भाजपा का थामा दामन, विधानसभा चुनाव में आजमाया था भाग्य

Uttrakhand Politics News: पूर्व मंंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति ने कांग्रेस से हाथ छुड़ाकर भाजपा का थामा दामन, विधानसभा चुनाव में आजमाया था भाग्य
अंतिम अपडेट: 21-04-2024

उत्तराखंड के पूर्व मंंत्री हरक कुमार सिंह रावत की बहू अनुकृति ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया हैं। अनुकृति ने पिछले विधानसभा चुनाव में लैंसडौन सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।

देहरादून: कांग्रेस पार्टी के भाग्य से बुरा समय जाने का नाम नही ले रहा है और नेताओं द्वारा लगातार पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला चल रहा है. विभिन्न दलों के नेता भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी को जोड़ते हुए पूर्व मंंत्री हरक कुमार सिंह रावत की बहू अनुकृति ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थम लिया हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से कुछ दिन पहले ही अनुकृति ने कांग्रेस से सभी प्रकार का रिश्ता तोड़ दिया था।अनुकृति गुसाईं ने रविवार (२१ अप्रेल) को भाजपा का पट्टा गले में डालकर सदस्यता ग्रहण कर ली। अनुकृति पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता हरक कुमार सिंह रावत के बेटे की पत्नी हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने लैंसडौन सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।

अधिकारी ने Subkuz.com को बताया कि अनुकृति गुसाईं के साथ-साथ ऊधम सिंह नगर की जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू कुमारी गंगवार और कांग्रेस नेता सुरेश कुमार गंगवार ने भी भारतीय जनता पार्टी का साथ देने की ठान ली हैं। इन सभी नेताओं को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार भट्ट ने पार्टी का दुपटा पहनाकर और हाथ में बुके देकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

Leave a comment