IPL 2024 RCB vs GT Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को दी चार विकेट से शिकस्त, कोहली और डु प्लेसिस ने खेली आतिशी पारी

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल 2024 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को चार विकेट से शिकस्त दे दी। गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 147 के स्कोर पर ढेर हो गई। जवाब में आरसीबी ने 6 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

IPL 2024 RCB vs GT Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को दी चार विकेट से शिकस्त, कोहली और डु प्लेसिस ने खेली आतिशी पारी

स्पोर्ट्स: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार (4 मई) को खेले गए मुकाबले में गुजरात को 4 विकेट कराइ शिकस्त दी। आरसीबी ने इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीन स्थान की लंबी छलांग लगाई है। आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी बरकरार है। गुजरात ने आरसीबी के सामने 148 रन का लक्ष्य रखा, जिसे बेंगलुरु ने छह विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

फाफ डु प्लेसिस ने खेली आतिशी पारी

IPL 2024 RCB vs GT Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को दी चार विकेट से शिकस्त, कोहली और डु प्लेसिस ने खेली आतिशी पारी

गुजरात टाइटंस के 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत बहुत ही शानदार रही. टीम ने पहले ही पावरप्ले 92 रन बना लिए। विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के गेंदबाजों की खूब धुनाई की. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 92 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम की जीत लगभग तय कर दी. डु प्लेसिस ने आतिशी पारी खेलते हुए मात्र 23 गेंदों का सामना करते हुए दस चौके और तीन छक्के की मदद से 64 रन की बेहतरीन पारी खेली। डु प्लेसिस ने मात्र 18 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

विराट ने दिखाया बल्ले का दम

IPL 2024 RCB vs GT Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को दी चार विकेट से शिकस्त, कोहली और डु प्लेसिस ने खेली आतिशी पारी

विराट कोहली ने अपनी फॉर्म को बरकार रखते हुए शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। विराट कोहली ने पारी के दौरान कप्तान फाफ डु प्लेसिस का अच्छा साथ दिया। कोहली ने 27 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और चार छक्के की मदद से 42 रन की लाजवाब पारी खेली। उसके बाद नूर अहमद की फरकि में फंस गए। विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के आउट होने के बाद टीम लड़खड़ाते हुए नजर आई और मात्र 14 रन पर चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। विल जैक्स (1), रजत पाटीदार (2), ग्लेन मैक्सवेल (4) और कैमरन ग्रीन (1) रन बनाकर जल्दी पवैलियन लौट गए। इनके बाद दिनेश कार्तिक (21) और स्वप्निल सिंह (15) टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे।

जोशुआ लिटिल ने चटकाए चार विकेट

IPL 2024 RCB vs GT Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को दी चार विकेट से शिकस्त, कोहली और डु प्लेसिस ने खेली आतिशी पारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस गुजरात के लिए खतरे की घंटी बने हुए थे, उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों की धज्जिया उड़ा दी. लेकिन जोशुआ लिटिल ने फाफ डु प्लेसिस का विकेट लेकर बेंगलुरु की रन गति पर ब्रेक लगाया। उसके बाद नूर अहमद ने भी इनका अच्छा साथ दिया और एक के बाद एक सफलता हासिल की. जोशुआ लिटिल ने ने चार ओवर में 45 रन देकर फाफ डु प्लेसिस (64), रजत पाटीदार (2), ग्लेन मैक्सवेल (4) और कैमरन ग्रीन (1) को अपना शिकार बनाया। वहीं नूर अहमद ने विराट कोहली (42) और विल जैक्स (1) का विकेट चटकाया।

गुजरात की खराब शुरुआत

IPL 2024 RCB vs GT Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को दी चार विकेट से शिकस्त, कोहली और डु प्लेसिस ने खेली आतिशी पारी

गुजरात टाइटंस की पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत खराब रही और टीम ने पहले पावरप्ले में 23 रन पर तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। ऋद्धिमान साहा (1), कप्तान शुभमन गिल (2) और साईं सुदर्शन (6) रन बनाकर पवैलियन लौट गए। उसके बाद शाहरुख खान और डेविड मिलर ने लड़खड़ाती हुई अपनी टीम को पटरी पर लाया। इन दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 61 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। शाहरुख खान ने 24 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का की मदद से 37 रन बनाए। लेकिन वह दुर्भाग्य से रन आउट हो गए। 

IPL 2024 RCB vs GT Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को दी चार विकेट से शिकस्त, कोहली और डु प्लेसिस ने खेली आतिशी पारी

मिलर ने ने 20 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन का योगदान दिया। इनके आउट होने के बाद राशिद खान और राहुल तेवतिया के बीच छठे विकेट के लिए 44 रनों की अहम साझेदारी हुई। राशिद ने 14 गेंदों में दो चौके और एक छक्का की मदद से 18 रन और राहुल तेवतिया ने 21 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का की मदद से 35 रन बनाए। जिसकी बदौलत टीम 147 का स्कोर खड़ा कर पाई। बेंगलुरु के लिए मोहम्मद सिराज, यश दयाल और विजयकुमार विशक को दो-दो विकेट तथा कैमरन ग्रीन और कर्ण शर्मा को एक-एक सफलता हासिल हुई। 

Leave a comment