Odisha Election News: कटक लोकसभा सीट से कांग्रेस के इस उम्मीदवार ने नामांकन किया दाखिल, रैली के साथ पहुंचे जिलाधीश कार्यालय

ओडिशा हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, भुवनेस्वर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

ओडिशा की कटक लोक सभा चुनाव क्षेत्र से शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश महापात्र ने अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया। सुरेश महापात्र अपने समर्थकों के साथ रैली निकालकर जिलाधीश कार्यालय पहुंचे थे।

कटक: कटक जिले में जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे वैसे ही राजनीति दलों के नेता एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह और ज्यादा बढ़ता जा रहा है। इन दिनों पार्टी के उम्मीदवार नामांकन करने रैली के साथ पहुंच रहे है। ऐसे में शनिवार (4 मई) को कटक लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश महापात्र ने अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया है। कटक में चुनाव छठे चरण में 25 मई को होंगे।

कांग्रेस की होगी जीत - सुरेश महापात्र

Odisha Election News: कटक लोकसभा सीट से कांग्रेस के इस उम्मीदवार ने नामांकन किया दाखिल, रैली के साथ पहुंचे जिलाधीश कार्यालय

कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश महापात्र ने नामांकन रैली के दौरान भाषण देते हुए कहां कि लोकसभा चुनाव कटक सीट पर कांग्रेस की जीत होगी। क्योकि कटक लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का संगठन काफी मजबूत नजर आ रहा है और चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। आज की इस रैली को देखकर आप लोग अनुमान लगा सकते है कि पार्टी का समर्थन करने के लिए सब आगे आ रहे हैं। इस चुनाव में हम राज्य सरकार की विफलता और नाकामी के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे और विकास का मुद्दा भी उठाएंगे।

नामांकन के दौरान मौजूदा लोग

Odisha Election News: कटक लोकसभा सीट से कांग्रेस के इस उम्मीदवार ने नामांकन किया दाखिल, रैली के साथ पहुंचे जिलाधीश कार्यालय

Subkuz.com की जानकी के मुताबिक नामांकन दाखिल करने के दौरान उम्मीदवार सुरेश महापात्र के साथ बारबाटी कटक के पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद खान मुकीम और अन्य नेता गण मौजूद थे। सुरेश महापात्र के अलावा विधानसभा क्षेत्र के लिए एवं लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए अन्य कई दलों के नेताओं ने भी अपना-अपना नामांकन दाखिल किया था। शुक्रवार को कटक लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भतृहरि महताब, बीजद (बीजू जनता दल) से संतृप्त कुमार मिश्र, निर्दलीय उम्मीदवार मिनाती कुमारी पटनायक ने अपना नामांकन जिलाधीश के समक्ष दाखिल किया था।

इन सब ने भी किया नामांकन

Odisha Election News: कटक लोकसभा सीट से कांग्रेस के इस उम्मीदवार ने नामांकन किया दाखिल, रैली के साथ पहुंचे जिलाधीश कार्यालय

अधिकारी ने बताया कि कटक सदर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिए बीजद उम्मीदवार चंद्र सारथी बेहेरा, चौद्वार कटक विधान सभा चुनाव क्षेत्र के लिए बीजद से सौवीक कुमार विश्वाल, बडंबा विधान सभा चुनाव क्षेत्र से बीजद के देवी लाल मिश्र, बारबाटी कटक विधान सभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस के सोफिया फिरदौस, बडंबा विधान सभा चुनाव क्षेत्र से भाजपा के लिए संबित कुमार त्रिपाठी, बांकी विधान सभा चुनाव क्षेत्र से बीजद के देवी लाल रंजन त्रिपाठी, मानस लोक शक्ति दल की ओर से ममता कुमार जेना, कटक सदर विधान सभा चुनाव क्षेत्र के लिए भाजपा के उम्मीदवार प्रकाश चंद्र सेठी , चौद्वार कटक विधान सभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस की मीरा कुमारी मलिक, निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत कुमार मलिक मोर सुरेश चंद्र महंती ने अपन नामांकन पत्र दाखिल किया था।

 

Leave a comment