IPL 2025: आंधी और बारिश ने बिगाड़ा खेल, पंजाब-कोलकाता मुकाबला रद्द, दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक

IPL 2025 में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला तेज आंधी और बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। जानिए कैसे रद्द मैच से दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक
IPL 2025: आंधी और बारिश ने बिगाड़ा खेल, पंजाब-कोलकाता मुकाबला रद्द, दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक

ईडन गार्डन्स, कोलकाता में शनिवार रात खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 44वें मुकाबले में मौसम ने बड़ी बाधा डाल दी। पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच यह रोमांचक मैच आंधी और तेज बारिश के चलते रद्द करना पड़ा।

स्पोर्ट्स न्यूज़: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे आईपीएल 2025 के 44वें मुकाबले को तेज आंधी और बारिश के चलते रोकना पड़ा। लगातार खराब मौसम के कारण आखिरकार मैच को रद्द करना पड़ा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट पर 201 रन बनाए।

इसके जवाब में कोलकाता की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी, लेकिन केवल एक ओवर ही खेला जा सका था कि तेज आंधी शुरू हो गई। इसके बाद हल्की बारिश भी होने लगी। 

पंजाब किंग्स की शानदार शुरुआत 

IPL 2025: आंधी और बारिश ने बिगाड़ा खेल, पंजाब-कोलकाता मुकाबला रद्द, दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक

मैच की शुरुआत पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन के साथ हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने चार विकेट पर 201 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और युवा खिलाड़ी प्रियांश आर्य ने दमदार पारी खेली। प्रभसिमरन ने 49 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। वहीं प्रियांश ने भी तेजतर्रार अंदाज में खेलते हुए 35 गेंदों पर 69 रन ठोके, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के लगाए। इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 120 रनों की शानदार साझेदारी की।

पंजाब के मजबूत स्कोर में कप्तान श्रेयस अय्यर का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने 16 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए। कोलकाता की ओर से गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 34 रन देकर दो विकेट चटकाए।

बारिश के कारण मैच हुआ रद्द

IPL 2025: आंधी और बारिश ने बिगाड़ा खेल, पंजाब-कोलकाता मुकाबला रद्द, दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक

कोलकाता नाइट राइडर्स को 202 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला। उनकी पारी की शुरुआत भी हो चुकी थी, और टीम ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए थे। सुनील नारायण (4 रन) और रहमानुल्लाह गुरबाज (1 रन) क्रीज पर मौजूद थे। तभी अचानक तेज आंधी ने पूरे मैदान का माहौल बिगाड़ दिया।आंधी के साथ बारिश ने भी मैदान पर दस्तक दी, जिससे ग्राउंड स्टाफ को मैदान को कवर करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। तेज हवाओं के चलते कुछ कवर्स फट भी गए। बारिश लगातार जारी रही और हालात ऐसे बन गए कि खेल दोबारा शुरू कर पाना संभव नहीं रहा।

आधिकारिक अपडेट के अनुसार, 5 ओवर के मुकाबले के लिए कट-ऑफ समय रात 11 बजकर 44 मिनट निर्धारित किया गया था। लेकिन करीब 11 बजे आयोजकों ने मैच रद्द करने का ऐलान कर दिया। इस प्रकार दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटने पड़े। इस नतीजे से पंजाब किंग्स के लिए अंकतालिका में थोड़ा फायदा हुआ, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्लेऑफ की राह थोड़ी और कठिन हो गई।

Leave a comment