IPL 2025: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा सबसे तेज शतक, नीतीश सरकार देगी 10 लाख का इनाम

बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में रचा इतिहास, ठोका टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर नीतीश सरकार ने की 10 लाख रुपये
IPL 2025: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा सबसे तेज शतक, नीतीश सरकार देगी 10 लाख का इनाम

बिहार के समस्तीपुर जिले के एक छोटे से कस्बे ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में धमाल मचाने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। आईपीएल 2025 के एक मुकाबले में उन्होंने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर दुनिया के सबसे कम उम्र के शतकवीर बन गए हैं। 

IPL 2025: बिहार के समस्तीपुर जिले के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचते हुए महज 35 गेंदों में शतक जड़ दिया, जिससे वे सबसे कम उम्र में यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस शानदार उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें फोन कर व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैभव की यह उपलब्धि पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है और उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से भारतीय क्रिकेट में एक नई उम्मीद जगाई है। राज्य सरकार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

मुख्यमंत्री ने दी फोन पर बधाई

IPL 2025: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा सबसे तेज शतक, नीतीश सरकार देगी 10 लाख का इनाम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद वैभव को फोन कर बधाई दी और कहा, बिहार को तुम पर गर्व है। देश का नाम रोशन करते रहो और भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाकर एक नई मिसाल कायम करो। नीतीश कुमार ने याद दिलाया कि वैभव उनसे 12 दिसंबर को एक अणे मार्ग में मुलाकात करने आए थे, और तब भी उन्होंने वैभव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी। 

मुख्यमंत्री ने वैभव की मेहनत, लगन और प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से खेलने की शुभकामनाएं दीं।

गांव में मना त्योहार जैसा जश्न

वैभव की शानदार पारी की खबर जैसे ही ताजपुर गांव पहुंची, वहां उत्सव जैसा माहौल बन गया। हर गली और नुक्कड़ पर पटाखे फूटे, मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़े बजने लगे। गांव के लोगों ने गर्व के साथ कहा कि हमारे बेटे ने ताजपुर को देशभर में मशहूर कर दिया। वैभव के बचपन के कोच बृजेश कुमार झा की आंखों में गर्व के आंसू थे। उन्होंने कहा, छह साल की उम्र में जब पहली बार वह पटेल मैदान में बल्ला लेकर उतरा था, तब से ही उसमें कुछ खास दिखता था। 

आज उसकी मेहनत रंग लाई है। हमने सपना देखा था कि वह भारत के लिए खेलेगा, और आज वह सपना बहुत करीब लगता है। बृजेश झा ने बताया कि वैभव कभी भी अभ्यास से पीछे नहीं हटता था। गर्मी हो या बारिश, वह हर सुबह मैदान में सबसे पहले आता और सबसे बाद में जाता।

IPL 2025: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा सबसे तेज शतक, नीतीश सरकार देगी 10 लाख का इनाम

रिकॉर्डों की झड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर की शुरुआत बेहद कम उम्र में कर ली थी। 27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव ने जनवरी 2024 में मात्र 12 वर्ष और 284 दिनों की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था। अब उन्होंने आईपीएल में भी रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

वैभव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि बिहार के अन्य नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। विपक्ष के कई नेताओं ने भी ट्वीट कर वैभव की सराहना की और कहा कि"बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, जरूरत है उन्हें सही मंच देने की।

Leave a comment