IPL 2025 Playoff Race: 8 टीमों की किस्मत दांव पर, जानें कौन बनाएगा टॉप-4 में जगह?

IPL 2025 का रोमांच चरम पर है, जहां प्लेऑफ की जंग में 8 टीमें अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। कौन सी टीमें बनेंगी टॉप-4 का हिस्सा? जानें प्वाइंट्स टेबल की स्थिति

आईपीएल 2025 के 18वें सीजन में अब तक 54 मुकाबले खेले जा चुके हैं और टूर्नामेंट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। अब तक राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 18वें सीजन का समापन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे प्लेऑफ की लड़ाई बेहद रोमांचक और पेचीदा होती जा रही है। लीग स्टेज के 54 मैच पूरे हो चुके हैं और अब सिर्फ कुछ ही मुकाबले बाकी हैं, लेकिन अभी तक प्लेऑफ के चारों स्थान तय नहीं हुए हैं। 

इस सीजन की खास बात यह है कि केवल दो टीमें  राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई हैं, जबकि शेष 8 टीमें अब भी अंतिम चार में जगह बनाने की होड़ में हैं। आइए नजर डालते हैं कौन सी टीम कहां खड़ी है, किसे कितने जीत की जरूरत है और क्या है उनकी आगे की संभावनाएं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 

IPL 2025 Playoff Race: 8 टीमों की किस्मत दांव पर, जानें कौन बनाएगा टॉप-4 में जगह?

  • अब तक पॉइंट्स: 16
  • बचे हुए मुकाबले: KKR (अवे), SRH (होम), KKR (होम)

रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरी है। अभी टीम के खाते में 16 पाइंट्स हैं और अगर वे अपने तीनों बचे मैच जीत जाती है, तो 22 पाइंट्स के साथ आसानी से टॉप पर रहेगी। RCB को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ 1 या 2 जीत की जरूरत है। अगर टीम अपने सभी मैच हार जाती है, तब भी अन्य टीमों के परिणामों और नेट रन रेट पर निर्भर रहकर क्वालीफाई कर सकती है।

पंजाब किंग्स (PBKS) 

IPL 2025 Playoff Race: 8 टीमों की किस्मत दांव पर, जानें कौन बनाएगा टॉप-4 में जगह?

  • अब तक पॉइंट्स: 15
  • बचे हुए मुकाबले: DC (होम), MI (होम), RR (अवे)

धर्मशाला में LSG को हराकर पंजाब ने अपनी स्थिति मजबूत की है। टीम के पास अभी तीन मैच बचे हैं और अगर उनमें से दो में जीत मिलती है तो प्लेऑफ की टिकट लगभग तय मानी जा रही है। PBKS का नेट रन रेट अच्छा है, जो उसे अन्य टीमों की तुलना में बढ़त देता है। हालांकि, तीनों मैच हारने की स्थिति में उनका सफर यहीं खत्म हो सकता है।

मुंबई इंडियंस (MI) 

IPL 2025 Playoff Race: 8 टीमों की किस्मत दांव पर, जानें कौन बनाएगा टॉप-4 में जगह?

  • अब तक पॉइंट्स: 14
  • बचे हुए मुकाबले: GT (होम), PBKS (अवे), DC (होम)

मुंबई इंडियंस ने लगातार 6 मैच जीतकर धमाकेदार वापसी की है। इस वक्त टीम का नेट रन रेट 1.274 है, जो सभी टीमों में सबसे बेहतर है। अगर MI दो मैच भी जीत लेती है, तो उसका प्लेऑफ में पहुंचना तय है। हालांकि, अगर तीनों मैच हारती है, तो रन रेट ही एकमात्र सहारा होगा। किसी भी सूरत में उन्हें बड़े अंतर से हार से बचना होगा।

गुजरात टाइटन्स (GT) 

IPL 2025 Playoff Race: 8 टीमों की किस्मत दांव पर, जानें कौन बनाएगा टॉप-4 में जगह?

अब तक पॉइंट्स: 14

बचे हुए मुकाबले: MI (अवे), DC (अवे), LSG (होम), CSK (होम)

GT इस समय ऐसी स्थिति में है जहां वो अपने चार बचे हुए मुकाबलों में से दो भी जीत जाए, तो प्लेऑफ में पहुंच सकती है। टीम का नेट रन रेट भी काफी अच्छा है, जिससे उन्हें टाई होने की स्थिति में फायदा मिलेगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर घरेलू समर्थन भी उनके पक्ष में रहेगा।

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

IPL 2025 Playoff Race: 8 टीमों की किस्मत दांव पर, जानें कौन बनाएगा टॉप-4 में जगह?

  • अब तक पॉइंट्स: 12
  • बचे हुए मुकाबले: SRH (अवे), PBKS (अवे), GT (होम), MI (अवे)

अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स अब भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। अगर DC अपने चारों बचे हुए मुकाबले जीत जाती है, तो 20 पाइंट्स लेकर सीधे क्वालिफाई कर सकती है। तीन जीत के साथ भी उन्हें मजबूत मौका मिल सकता है, लेकिन एक हार उनकी उम्मीदों को कमजोर कर देगी। आगामी मुकाबलों में टॉप टीमों से भिड़ना उनके लिए दोधारी तलवार साबित हो सकता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 

IPL 2025 Playoff Race: 8 टीमों की किस्मत दांव पर, जानें कौन बनाएगा टॉप-4 में जगह?

  • अब तक पॉइंट्स: 11
  • बचे हुए मुकाबले: CSK (होम), SRH (अवे), RCB (अवे)

KKR को अगर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो अपने तीनों मैच जीतने होंगे और बाकी टीमों के नतीजों पर भी निगाह रखनी होगी। 17 पाइंट्स की स्थिति में वे तभी पहुंचेंगे जब तीनों मैच जीतें, लेकिन तब भी अन्य टीमों की पॉइंट्स और नेट रन रेट पर निर्भरता बनी रहेगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

IPL 2025 Playoff Race: 8 टीमों की किस्मत दांव पर, जानें कौन बनाएगा टॉप-4 में जगह?

  • अब तक पॉइंट्स: 10
  • बचे हुए मुकाबले: RCB (होम), GT (अवे), SRH (होम)

लगातार हार के चलते LSG की स्थिति नाजुक हो चुकी है। अगर वे अपने तीनों मैच बड़े अंतर से जीतते हैं, तो उनके पास 16 पाइंट्स का मौका होगा, लेकिन खराब नेट रन रेट उन्हें प्लेऑफ से बाहर कर सकता है। किसी भी मुकाबले में हार सीधे बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

IPL 2025 Playoff Race: 8 टीमों की किस्मत दांव पर, जानें कौन बनाएगा टॉप-4 में जगह?

  • अब तक पॉइंट्स: 6
  • बचे हुए मुकाबले: DC (होम), KKR (होम), RCB (अवे), LSG (अवे)

SRH अब सिर्फ गणनाओं में जीवित है। चारों बचे मैच जीतने पर भी वे 14 पाइंट्स तक पहुंच पाएंगे। उनका नेट रन रेट भी बेहद खराब है (-1.192), जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। एक और हार उन्हें आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की रेस से बाहर कर देगी।

Leave a comment