IPL 2026 के बीच Chennai Super Kings को बड़ा झटका लगा है, जिससे टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ गई है। टीम के उभरते ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइज़ी ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि उन्हें दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है।
स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच Chennai Super Kings को बड़ा झटका लगा है। टीम के उभरते ऑलराउंडर Ramakrishna Ghosh चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। यह खबर ऐसे समय में आई है जब टीम प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि रामकृष्ण घोष के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है।
यह चोट उन्हें 2 मई 2026 को Mumbai Indians के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी। चोट की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत आराम की सलाह दी, जिसके चलते वह IPL 2026 के बाकी मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
डेब्यू मैच के बाद ही टूटा सपना
28 वर्षीय महाराष्ट्र के इस ऑलराउंडर के लिए यह सीजन बेहद खास होने वाला था, क्योंकि उन्होंने इसी मैच में अपना IPL डेब्यू किया था। Chennai Super Kings ने उन्हें 2025 के ऑक्शन में खरीदा था और उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर 2026 सीजन के लिए रिटेन भी किया था। हालांकि, डेब्यू के तुरंत बाद लगी चोट ने उनके पहले IPL सीजन को अधूरा छोड़ दिया। यह न केवल खिलाड़ी के लिए बल्कि टीम के लिए भी बड़ा नुकसान है, क्योंकि घोष को एक संतुलित ऑलराउंड विकल्प के रूप में देखा जा रहा था।
रामकृष्ण घोष घरेलू क्रिकेट में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने Vijay Hazare Trophy में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थीं। खास तौर पर हिमाचल प्रदेश के खिलाफ एक मैच में उन्होंने 9.4 ओवर में 42 रन देकर 7 विकेट झटके थे, जो एक दुर्लभ उपलब्धि मानी जाती है। इसके अलावा, उन्होंने मुंबई के खिलाफ एक मुकाबले में 27 गेंदों में 64 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी क्षमता भी साबित की थी। उनके इसी ऑलराउंड प्रदर्शन ने उन्हें IPL में जगह दिलाई और उन्हें भविष्य का स्टार खिलाड़ी माना जाने लगा।
![]()
CSK के लिए बढ़ती मुश्किलें
Chennai Super Kings के लिए यह चोट अकेली समस्या नहीं है। टीम पहले से ही कई प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से जूझ रही है। सीजन शुरू होने से पहले ही तेज गेंदबाज Nathan Ellis पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद भारतीय तेज गेंदबाज Khaleel Ahmed को भी चोट के कारण टीम से बाहर होना पड़ा। वहीं, युवा बल्लेबाज Ayush Mhatre भी सीजन के बीच में टीम से अलग हो गए।
अब रामकृष्ण घोष के बाहर होने से टीम की संतुलन पर और अधिक दबाव बढ़ गया है। खासकर मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी संयोजन में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही थी।













