IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में हमेशा रहेंगी 11 सीटें खाली, RCB ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?

IPL 2026 में RCB ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में हमेशा 11 सीटें खाली रखने का निर्णय लिया है। जानें इस फैसले के पीछे वजह, सुरक्षा और फैन एक्सपीरियंस को लेकर क्या

आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा फैसला लिया है। यह फैसला पिछले साल 4 जून 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों की याद में लिया गया है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले Royal Challengers Bangalore (RCB) ने एक बड़ा और भावनात्मक कदम उठाया है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में फ्रेंचाइजी ने 11 सीटें हमेशा खाली रखने का फैसला किया है। यह फैसला पिछले साल 4 जून, 2025 को हुए दुखद भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों को सम्मान देने के लिए किया गया है।

4 जून 2025 की दुखद घटना

पिछले साल RCB की पहली IPL खिताबी जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ में भगदड़ मच गई थी। इस दर्दनाक घटना में 11 लोगों की जान चली गई थी, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर दिया। इसके बाद RCB और कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने मिलकर सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए कई फैसले लिए।

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में हमेशा रहेंगी 11 सीटें खाली, RCB ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?

11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली

RCB ने स्टेडियम के एक प्रमुख स्टैंड में 11 सीटें खाली रखने का निर्णय लिया है। अब इन सीटों पर कभी कोई नहीं बैठेगा। यह कदम आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों समेत हर मुकाबले में लागू होगा। इस भावनात्मक जेस्चर को क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों ने काफी सराहा है। फ्रेंचाइजी ने इस दुखद घटना की याद में एक स्मारक बनाने का भी फैसला किया है। 

IPL 2026 के ओपनिंग मैच से पहले, 28 मार्च को स्टेडियम के मुख्य गेट के पास स्मारक का अनावरण किया जाएगा। मैच के दिन 11 पीड़ितों के नाम बड़ी स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे और एक मिनट का मौन रखा जाएगा।

प्रैक्टिस सेशन में 11 नंबर की जर्सी

RCB के खिलाड़ी इस सीजन में प्रैक्टिस सेशन के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनकर पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे। फ्रेंचाइजी के CEO Rajesh Menon ने बताया कि सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए KSCA, RCB और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सभी मैचों में सख्त SOP लागू की गई है। IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bangalore की टीम और Sunrisers Hyderabad आमने-सामने होंगी।

Leave a comment