IPL 2026: चोटों से प्रभावित टीमें, टूर्नामेंट से पहले जानें सभी फ्रेंचाइजी के अपडेटेड स्क्वॉड

IPL 2026 शुरू होने से पहले कई टीमों को चोटों ने बड़ा झटका दिया है। Pat Cummins, Josh Hazlewood और Harshit Rana जैसे खिलाड़ी प्रभावित हुए हैं, चोटों ने बिगाड़ा
IPL 2026: चोटों से प्रभावित टीमें, टूर्नामेंट से पहले जानें सभी फ्रेंचाइजी के अपडेटेड स्क्वॉड

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग Indian Premier League का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है। लेकिन इस बार टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही कई टीमों को बड़ा झटका लगा है। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही कई टीमों को खिलाड़ियों की चोट ने बड़ा झटका दिया है, जिससे स्क्वॉड में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। खासकर Kolkata Knight Riders (KKR) सबसे ज्यादा प्रभावित टीमों में से एक बनकर सामने आई है, जिसके दो खिलाड़ी पहले ही पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा Matheesha Pathirana भी शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे, जिससे टीम का बॉलिंग कॉम्बिनेशन प्रभावित हो सकता है।

सिर्फ KKR ही नहीं, बल्कि अन्य फ्रेंचाइजियों को भी चोटिल खिलाड़ियों के चलते अपनी रणनीति और प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने पड़े हैं। ऐसे में इस सीजन की शुरुआत से पहले ही टीमों के संतुलन पर असर पड़ा है, जो टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में साफ देखने को मिल सकता है।

चोटों ने बिगाड़ा टीमों का संतुलन

IPL 2026 से पहले सबसे ज्यादा प्रभावित टीमों में Kolkata Knight Riders (KKR) शामिल है। टीम के कुछ अहम खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं, जबकि तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे। इसके अलावा Royal Challengers Bengaluru (RCB), Lucknow Super Giants (LSG), Sunrisers Hyderabad (SRH) और Mumbai Indians (MI) जैसी टीमों को भी चोटों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Chennai Super Kings (CSK) के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिसकी जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है। RCB के लिए जोश हेजलवुड शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे, जबकि यश दयाल पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। वहीं Delhi Capitals (DC) को भी अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि मिचेल स्टार्क की उपलब्धता स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही नाम वापस ले लिया है।

SRH के कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे। साथ ही जैक एडवर्ड्स भी पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जिनकी जगह नए खिलाड़ी को शामिल किया गया है। LSG के लिए जोश इंग्लिस ने निजी कारणों से टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है, जबकि टीम के कुछ अन्य खिलाड़ी फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं।

Rajasthan Royals (RR) को भी बड़ा झटका लगा है, जहां सैम करन ग्रोइन इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं और उनकी जगह दसुन शनाका को शामिल किया गया है।

सभी 10 टीमों के स्क्वॉड

IPL 2026: चोटों से प्रभावित टीमें, टूर्नामेंट से पहले जानें सभी फ्रेंचाइजी के अपडेटेड स्क्वॉड

CSK का फुल स्क्वॉड

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, अंशुल कम्बोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, अकील हुसैन, मैट हेनरी, राहुल चाहर

DC का फुल स्क्वॉड

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, आकिब डार, नितीश राणा, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्ममांता चमीरा, लुंगि एनगिडी, काइल जेमिसन, कुलदीप यादव

GT का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद अरशद खान, साई किशोर, जयंत यादव, जेसन होल्डर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथर, गुरनूर सिंह बराड़, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, ल्यूक वुड, राहुल तेवतिया, राशिद खान

KKR का स्क्वॉड

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, रोवमन पॉवेल, अनुकूल रॉय, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, रमनदीप सिंह, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, नवदीप सैनी, उमरान मलिक, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती

LSG का फुल स्क्वॉड

ऋषभ पंत (कप्तान), एडन मारक्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बदोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्खिया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान

MI का फुल स्क्वॉड

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, शरफेन रदरफोर्ड, रेयान रिकलटन, क्विंटन डिकॉक, दानिश मालेवार, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, राज अंगद बावा, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडेय, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, मोहम्मद इजहार, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह

PBKS का फुल स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, प्याला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसन, अजमतुल्लाह ओमरजई, प्रियांश आर्य, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवन, कूपर कॉनोली, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, लॉकी फर्ग्यूसन

RR का फुल स्क्वॉड

रियान पराग (कप्तान), शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन राव पेराला, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, युद्धवीर सिंह चरक, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, दसुन शनाका

RCB का फुल स्क्वॉड

रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी

SRH का फुल स्क्वॉड
 
ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनिरक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, सलिल अरोड़ा, ब्राइडन कार्स, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेत्रा, लियम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, जीशान अंसारी, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, ओंकार तारमाले, डेविड पेन

Leave a comment