आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में आज, बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगी। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में आज, बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) से होगा। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले सीज़न की तरह इस बार भी दिल्ली और लखनऊ के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक और संतुलित रहने की उम्मीद है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में अब तक दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से दिल्ली ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि लखनऊ को 3 जीत मिली है। खास बात यह है कि आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे और दोनों ही बार दिल्ली विजयी रही। ऐसे में दिल्ली अपने दबदबे को इस सीज़न भी कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
दिल्ली कैपिटल्स का फॉर्म और प्लेयर संभावनाएँ
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन काफी संतुलित नजर आ रही है। टीम के टॉप ऑर्डर में केएल राहुल (KL Rahul) का अनुभव बेहद अहम रहेगा। राहुल ने पिछले सीजन में 13 मुकाबलों में 539 रन बनाए थे, उनका स्ट्राइक रेट 149 का रहा। उनके जोड़ीदार के तौर पर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को मौका मिल सकता है।
मध्यक्रम में अभिषेक पोरेल (Abhishek Porel), करुण नायर (Karun Nair) और ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) टीम को संतुलित प्रदर्शन देने में मदद करेंगे। इसके अलावा, अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर (David Miller) के शामिल होने से टीम का मध्यक्रम और मजबूत हो गया है। फिनिशिंग की जिम्मेदारी समीर रिजवी (Sameer Rizvi) और आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) संभालेंगे। गेंदबाजी विभाग में अक्षर पटले (Axar Patle) और विपराज निगम (Vipraj Nigam) गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की तैयारी
लखनऊ सुपर जायंट्स का टॉप ऑर्डर इस सीजन बेहद मजबूत दिख रहा है। मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) और एडेन मार्करम (Aiden Markram) की जोड़ी टीम को शुरुआती बल देती है। इसके अलावा, निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) किसी भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की फॉर्म लखनऊ के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।
हालांकि, लखनऊ का मध्यक्रम थोड़ा कमजोर नजर आता है। लेकिन टीम के पास मोहम्मद शमी (Mohammed Shami), आवेश खान (Avesh Khan), एनरिक नॉर्टजे (Anrich Nortje), मयंक यादव (Mayank Yadav) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) जैसे पेसर मौजूद हैं, जो टीम की गेंदबाजी को मजबूत बनाएंगे। स्पिन विभाग की कमान दिग्वेश राठी (Digvijesh Rathi) संभालेंगे, जिनका प्रदर्शन पिछले सीजन में प्रभावशाली रहा।








