IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, केविन पीटरसन ने मेंटर पद से दिया इस्तीफा

IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। केविन पीटरसन ने टीम के मेंटर पद से इस्तीफा दे दिया। जानें क्या है वजह और टीम पर इसका क्या असर पड़ेगा।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन शुरू होने से पहले Delhi Capitals को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज Kevin Pietersen ने टीम के मेंटर पद से हटने का फैसला किया है। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जिसे लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। सभी टीमों ने अपने प्री-सीजन कैंप काफी पहले शुरू कर दिए थे और अब धीरे-धीरे प्रमुख खिलाड़ी भी टीम से जुड़ने लगे हैं। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स को आगामी सीजन से पहले बड़ा झटका लगा है। 

टीम ने इस बार अपने कोचिंग स्टाफ में कुछ बदलाव किए थे, लेकिन अब इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने मेंटॉर पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है।केविन पीटरसन पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के साथ मेंटॉर की भूमिका में जुड़े थे और टीम के बल्लेबाजों को मार्गदर्शन दे रहे थे। उनके पद छोड़ने से टीम की तैयारियों पर असर पड़ सकता है, खासकर ऐसे समय में जब नया सीजन शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है।

समय की कमी के कारण लिया फैसला

केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर की जिम्मेदारी नहीं निभा पाएंगे। उन्होंने लिखा कि वह इस भूमिका के लिए जरूरी समय नहीं दे सकते, इसलिए पद छोड़ना ही बेहतर विकल्प है। उन्होंने टीम और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इस सीजन में कमेंट्री बॉक्स में जरूर नजर आएंगे। 

पीटरसन ने आईपीएल को दुनिया की सबसे बेहतरीन टी20 लीग बताते हुए कहा कि वह फिर से इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं। पीटरसन पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के साथ मेंटर के रूप में जुड़े थे और टीम की रणनीति तथा युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही थी।

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, केविन पीटरसन ने मेंटर पद से दिया इस्तीफा

कोचिंग स्टाफ में पहले भी हुए बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। टीम ने पूर्व मुख्य कोच मैथ्यू मॉट के हटने के बाद इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज Ian Bell को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। टीम मैनेजमेंट इस बार बेहतर प्रदर्शन के लिए नए संयोजन के साथ उतरना चाहता है, क्योंकि पिछले सीजन में दिल्ली का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था।

Indian Premier League के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च 2026 से होगा। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग मानी जाने वाली इस प्रतियोगिता का इंतजार हर साल करोड़ों क्रिकेट प्रशंसक करते हैं। बीसीसीआई ने फिलहाल शुरुआती मुकाबलों का कार्यक्रम जारी किया है और सभी फ्रेंचाइजियां अपने प्री-सीजन कैंप में खिलाड़ियों को तैयार कर रही हैं। विदेशी खिलाड़ी भी धीरे-धीरे टीमों के साथ जुड़ने लगे हैं।

Leave a comment