IPL 2026: रोहित, धोनी और विराट, एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड को देंगे चुनौती

IPL 2026 में Rohit Sharma, MS Dhoni और Virat Kohli एबी डिविलियर्स के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी में हैं। जानें इस सीजन की रोमांचक संभावनाएं, खिलाड़ियों की

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में एक बड़ा रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। इस बार टी20 लीग में दर्शकों की नजरें तीन दिग्गजों – Rohit Sharma, MS Dhoni, और Virat Kohli – पर होंगी, जो एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) का IPL इतिहास में बनाए रिकॉर्ड को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2026 में एक बड़ा रिकॉर्ड खतरे में नजर आ रहा है और इस बार मुकाबला है तीन दिग्गजों के बीच। रोहित शर्मा, एमएस धोनी और विराट कोहली जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। इन तीनों दिग्गजों के निशाने पर एबी डिविलियर्स का वह ऐतिहासिक रिकॉर्ड है, जो सालों से अटूट बना हुआ है। इस सीजन में अगर ये खिलाड़ी अपने शानदार फॉर्म में दिखते हैं तो यह रिकॉर्ड टूटने की संभावना काफी बढ़ सकती है, जिससे आईपीएल 2026 में रोमांच और भी बढ़ जाएगा।

एबी डिविलियर्स का IPL रिकॉर्ड

एबी डिविलियर्स के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच (Player of the Match) अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2021 में संन्यास लेने से पहले 184 मैचों में 12 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। उनके रिटायरमेंट के बाद चार सीजन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को पार नहीं कर पाया है।

एबी डिविलियर्स इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम 10 या उससे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दर्ज हैं। इस कारण उनका रिकॉर्ड आईपीएल इतिहास में ऐतिहासिक माना जाता है।

IPL 2026 में रिकॉर्ड खतरे में

IPL 2026 में रोहित शर्मा और एमएस धोनी के नाम पहले से ही 10-10 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हैं, जबकि विराट कोहली 9 अवॉर्ड के साथ पीछे हैं। ऐसे में अगर ये तीनों दिग्गज इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो एबी डिविलियर्स का यह महाकीर्तिमान टूट सकता है। IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी:

  • एबी डिविलियर्स – 12
  • क्रिस गेल – 10
  • रोहित शर्मा – 10
  • एमएस धोनी – 10
  • विराट कोहली – 9
  • डेविड वॉर्नर – 9
  • यूसुफ पठान – 9
  • शेन वॉटसन – 9

रोहित और विराट के पास सबसे अधिक मौका

जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अगले कुछ साल आईपीएल में खेलने की योजना बनाई है, वहीं धोनी के भविष्य को लेकर सवाल बने हुए हैं। माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 धोनी का संभावित आखिरी सीजन हो सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने इस सीजन संजू सैमसन को टीम में शामिल किया, जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि धोनी अब मैदान पर खिलाड़ी के रूप में नहीं, बल्कि मेंटर या कोचिंग भूमिका निभा सकते हैं।

हालांकि, धोनी के संन्यास की चर्चा कोई नई नहीं है। पिछले कई सालों से हर सीजन के बाद उनके रिटायरमेंट की अटकलें लगती रही हैं। लेकिन 44 साल के एमएस धोनी हर बार मैदान पर लौटकर अपनी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं और टीम के लिए निर्णायक साबित हुए हैं।

Leave a comment