IPL इतिहास की टॉप-5 यादगार पारियां: गेल से लेकर कोहली तक, फैंस के दिलों में आज भी जिंदा

IPL इतिहास में कई शानदार पारियां खेली गईं, लेकिन क्रिस गेल से लेकर विराट कोहली तक की ये 5 पारियां आज भी फैंस नहीं भूल पाए। जानें IPL की सबसे यादगार इनिंग्स की

Indian Premier League के 18 सीजन पूरे हो चुके हैं और इस बार 19वां सीजन खेला जाना है। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और आज यह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बन चुकी है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने 2008 में शुरुआत के बाद से क्रिकेट की दुनिया में कई यादगार पल दिए हैं। 18 सीजन पूरे होने के बाद अब IPL 2026 का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है। इन सालों में बल्लेबाजों ने कई ऐसी पारियां खेली हैं, जो फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं। इनमें कुछ पारियां तो इतनी यादगार रही कि वे इतिहास की किताबों में हमेशा अंकित रहेंगी।

1. क्रिस गेल का तूफानी खेल

IPL इतिहास की टॉप-5 यादगार पारियां: गेल से लेकर कोहली तक, फैंस के दिलों में आज भी जिंदा

23 अप्रैल 2013 को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिस गेल ने RCB के लिए सिर्फ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाकर दुनिया को दंग कर दिया। इस पारी में 13 चौके और 17 छक्के शामिल थे। गेल ने केवल 30 गेंदों में शतक पूरा किया, जो IPL का सबसे तेज शतक है। इस पारी की बदौलत RCB ने उस समय T20 का विश्व रिकॉर्ड 263 रन बनाए।

2. ब्रैंडन मैक्कुलम का ऐतिहासिक ओपनिंग धमाका

IPL के पहले ही मैच में 18 अप्रैल 2008 को कोलकाता नाइट राइडर्स के ब्रैंडन मैक्कुलम ने RCB के खिलाफ नाबाद 158 रन की पारी खेली। केवल 73 गेंदों में 10 चौके और 13 छक्कों की मदद से मैक्कुलम ने मैच को यादगार बना दिया। यह पारी IPL को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई और फैंस के दिलों में आज भी जीवित है।

3. विराट कोहली की चोट के बावजूद शतकीय पारी

IPL इतिहास की टॉप-5 यादगार पारियां: गेल से लेकर कोहली तक, फैंस के दिलों में आज भी जिंदा

IPL 2016 में विराट कोहली ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 15 ओवर के मैच में 50 गेंदों में नाबाद 113 रन बनाकर अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। इस दौरान उनके हाथ में चोट लगी थी और उन्होंने 7-8 टांके लगे हुए थे, लेकिन उन्होंने मैदान में रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 28 गेंदों में अर्धशतक और 47 गेंदों में शतक पूरा करने वाली यह पारी IPL के इतिहास की सबसे प्रेरणादायक पारियों में से एक है।

4. एबी डी विलियर्स का अकेला मोर्चा संभालना

2016 के क्वालीफायर 1 में एबी डी विलियर्स ने गुजरात लायंस के खिलाफ RCB को 159 रनों का लक्ष्य मिला। टॉप ऑर्डर जल्दी आउट हो गया और 10 ओवर में टीम 68/6 पर थी। डी विलियर्स ने अकेले मोर्चा संभालते हुए 47 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाए। उनके अंत में लगाए गए लैप, स्कूप और छक्कों ने RCB को फाइनल में पहुंचाया। मिस्टर 360 के नाम से मशहूर डी विलियर्स ने अपनी क्लास दिखाई और फैंस को रोमांचित कर दिया।

5. सुरेश रैना की तेज़ तर्रार पारी

IPL इतिहास की टॉप-5 यादगार पारियां: गेल से लेकर कोहली तक, फैंस के दिलों में आज भी जिंदा

30 मई 2014 को क्वालीफायर 2 में चेन्नई सुपर किंग्स के नंबर 3 बल्लेबाज सुरेश रैना ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 25 गेंदों में 87 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 348 का था। रैना ने पहले 6 ओवर में ही CSK को 100 रन तक पहुँचाया और 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। हालांकि रैना रन आउट हो गए और CSK हार गई, लेकिन यह पारी IPL के सबसे यादगार आक्रामक पारियों में शुमार है।

Leave a comment