IPL ऑक्शन 2025: टाई-ब्रेकर का नया नियम क्या है? जानिए ‘सीक्रेट बोली’ की रणनीतिक जंग

IPL ऑक्शन 2025 में टाई-ब्रेकर के नए नियम और सीक्रेट बोली की रणनीति से टीमों की जंग कैसे तय होगी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट। क्या है ‘Tiebreak Bid’ की गोपनीय प्रक्रिया?
IPL ऑक्शन 2025: टाई-ब्रेकर का नया नियम क्या है? जानिए ‘सीक्रेट बोली’ की रणनीतिक जंग

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी हमेशा से रोमांच, रणनीति और चौंकाने वाले फैसलों के लिए जानी जाती है। अब IPL ऑक्शन 2025 से पहले BCCI ने एक अहम नियम को और स्पष्ट कर दिया है—टाई-ब्रेकर नियम। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: क्रिकेट में जहां मैच टाई होने पर सुपर ओवर और फुटबॉल में पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया जाता है, वहीं इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी में बोली टाई होने की स्थिति में एक बिल्कुल अलग और गोपनीय प्रक्रिया अपनाई जाती है। इस बार BCCI ने मिनी ऑक्शन से पहले इस टाई-ब्रेकर नियम को और स्पष्ट कर दिया है, जो मंगलवार, 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित होगा। इससे पहले कीरोन पोलार्ड, शेन बॉन्ड और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी गुप्त बोली (सीक्रेट बिड) के जरिए खरीदे जा चुके हैं। 

हालांकि अब लीग में 10 टीमों के शामिल होने के बाद BCCI ने नियमों को अपडेट किया है, ताकि ऐसी स्थिति में भी निष्पक्ष फैसला लिया जा सके जब किसी खिलाड़ी को खरीदने के लिए टीमों के पास पर्याप्त पर्स राशि उपलब्ध न हो।

IPL ऑक्शन में टाई-ब्रेकर क्यों जरूरी है?

आमतौर पर नीलामी में बोली तब तक बढ़ती है जब तक एक टीम सबसे ऊंची राशि पर खिलाड़ी हासिल न कर ले। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसी टीम के पास सैलरी कैप (पर्स) में इतनी राशि नहीं बचती कि वह अगली तय बढ़ोतरी (Bid Increment) के साथ बोली लगा सके। इसी स्थिति में टाई-ब्रेकर का नियम सामने आता है।

क्रिकेट मैच में टाई होने पर सुपर ओवर और फुटबॉल में पेनल्टी शूटआउट होता है, ठीक उसी तरह IPL ऑक्शन में टाई-ब्रेकर एक निर्णायक प्रक्रिया है—हालांकि यह पूरी तरह सीक्रेट बोली पर आधारित होती है।

IPL ऑक्शन 2025: टाई-ब्रेकर का नया नियम क्या है? जानिए ‘सीक्रेट बोली’ की रणनीतिक जंग

टाई-ब्रेक की स्थिति कब बनती है?

टाई-ब्रेक तब लागू होता है जब:

  • कोई फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी के लिए अपनी आखिरी संभव बोली लगाती है।
  • इसके बाद कोई दूसरी टीम उससे अधिक बोली नहीं लगाती।
  • लेकिन कम से कम एक और फ्रेंचाइजी ऐसी होती है जो उसी राशि की बोली लगा सकती थी, मगर तय बढ़ोतरी के कारण अगली बोली नहीं लगा पाती।
  • ऐसी स्थिति में ऑक्शनियर सभी इच्छुक फ्रेंचाइजियों से पूछता है कि क्या वे आखिरी बोली के बराबर राशि पर खिलाड़ी खरीदना चाहती हैं।
  • अगर कोई भी टीम समान बोली नहीं लगाती, तो खिलाड़ी आखिरी बोली लगाने वाली टीम को मिल जाता है।

लेकिन अगर एक या उससे ज्यादा टीमें समान बोली के लिए तैयार हो जाती हैं, तो खिलाड़ी को “Sold” घोषित कर दिया जाता है और फिर शुरू होती है असली टाई-ब्रेकर प्रक्रिया।

क्या है ‘Tiebreak Bid’ की गोपनीय प्रक्रिया?

टाई-ब्रेक की स्थिति में BCCI, आखिरी बोली लगाने वाली फ्रेंचाइजी और सभी समान बोली लगाने वाली टीमों को एक गोपनीय फॉर्म देती है। इसमें सभी टीमें अपनी-अपनी लिखित सीक्रेट बोली (Tiebreak Bid) जमा करती हैं। यह बोली उस अतिरिक्त राशि को दर्शाती है, जो फ्रेंचाइजी IPL के अगले सीजन (जैसे IPL 2026) के लिए उस खिलाड़ी को हासिल करने के बदले BCCI को देने के लिए तैयार होती है।

 

Leave a comment