IPO News: टेनेको क्लीन एयर इंडिया IPO में निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी, ₹85 तक पहुंचा GMP

IPO News: टेनेको क्लीन एयर इंडिया IPO में निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी, ₹85 तक पहुंचा GMP

टेनेको क्लीन एयर इंडिया आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। इसका GMP ₹85 तक पहुंच गया है। ₹397 प्राइस बैंड पर इसकी लिस्टिंग ₹482 के करीब यानी 21% प्रीमियम पर हो सकती है। अलॉटमेंट 17 नवंबर को होगी।

IPO News: टेनेको क्लीन एयर इंडिया का आईपीओ (Tenneco Clean Air India IPO) निवेशकों के बीच अच्छी चर्चा में है। 12 नवंबर को खुला यह आईपीओ 14 नवंबर को बंद हो गया। इसे निवेशकों से सकारात्मक रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹85 तक पहुंच गया है, जिससे इसकी लिस्टिंग लगभग 21.4 प्रतिशत प्रीमियम पर होने की उम्मीद है।

IPO को मिल रहा मजबूत रेस्पॉन्स

टेनेको क्लीन एयर इंडिया आईपीओ को निवेशकों की ओर से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। दूसरे दिन सुबह 10:30 बजे तक यह 0.74 गुना सब्सक्राइब हो गया था। इसे PhysicsWallah और Emmvee Photovoltaic Power जैसे अन्य मेनबोर्ड आईपीओ की तुलना में बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है। इस आईपीओ में निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है।

Tenneco Clean Air India IPO GMP अपडेट

इंवेस्टरगेन के मुताबिक, टेनेको क्लीन एयर इंडिया का जीएमपी ₹85 चल रहा है। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹378 से ₹397 प्रति शेयर तय किया गया है। अगर शेयर की कीमत ₹397 पर तय होती है, तो मौजूदा जीएमपी के आधार पर इसकी लिस्टिंग लगभग ₹482 पर हो सकती है। इसका मतलब है कि निवेशकों को 21.4 प्रतिशत का प्रीमियम मिल सकता है।

निवेश की शर्तें और जरूरी जानकारी

इस आईपीओ के लिए आवेदन का लॉट साइज 37 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश राशि ₹14,689 रखी गई है। जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड इसका बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि एमयूएफजी इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ का रजिस्ट्रार है। आईपीओ की अलॉटमेंट डेट 17 नवंबर और लिस्टिंग डेट 19 नवंबर तय की गई है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होंगे।

कंपनी का बिजनेस मॉडल

टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड, अमेरिका की टेनेको इंक की सब्सिडियरी है। कंपनी क्लीन एयर (after-treatment/exhaust) सिस्टम्स, पावरट्रेन सॉल्यूशंस और एडवांस्ड राइड टेक्नोलॉजी जैसे ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। यह घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपने उत्पादों की आपूर्ति करती है।

Leave a comment