जयपुर में जन आक्रोश रैली आज, दोपहर 1 बजे से कई रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन

जयपुर में जन आक्रोश रैली आज दोपहर 1 बजे खोले के हनुमानजी मंदिर से शुरू होगी। जयपुर-दिल्ली रूट समेत कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

जयपुर में युवा शक्ति मंच राजस्थान की जन आक्रोश रैली आज दोपहर 1 बजे खोले के हनुमानजी मंदिर से शुरू होगी। रैली के दौरान जयपुर-दिल्ली रूट समेत कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

जयपुर: युवा शक्ति मंच राजस्थान की जन आक्रोश रैली आज दोपहर 1 बजे खोले के हनुमानजी मंदिर से रवाना होगी। रैली बदनपुरा, गंगापोल, सुभाष चौक, बड़ी चौपड़, किशनपोल बाजार और अजमेरी गेट होते हुए रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल पहुंचेगी। आयोजकों ने 25 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया है। रैली के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

जयपुर में जन आक्रोश रैली आज, कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट

जयपुर में युवा शक्ति मंच राजस्थान की ओर से आज जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। रैली दोपहर 1 बजे खोले के हनुमानजी मंदिर से शुरू होगी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल पहुंचेगी। रैली को लेकर पुलिस प्रशासन ने कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की है।

आयोजकों के अनुसार, रैली का उद्देश्य जयपुर की ऐतिहासिक इमारतों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने की मांग को उठाना है। इसके साथ ही परकोटा क्षेत्र से बहुसंख्यक समाज के पलायन का मुद्दा भी रैली में उठाया जाएगा।

25 हजार लोगों के शामिल होने का दावा

युवा शक्ति मंच राजस्थान ने रैली में करीब 25 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया है। मंच के संयोजक सुनील सिंह शेखावत के अनुसार, इसमें 2 हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। इसके अलावा करीब 10 हजार दोपहिया और 500 से अधिक चौपहिया वाहनों के शामिल होने की बात कही गई है।

रैली के बड़े आकार को देखते हुए पुलिस ने मार्ग में वाहनों की आवाजाही और पार्किंग को लेकर अलग व्यवस्था की है। रैली के रास्ते में वाहनों की पार्किंग पर रोक रहेगी।

इन रास्तों से होकर गुजरेगी रैली

रैली दोपहर 1 बजे खोले के हनुमानजी मंदिर से रवाना होकर बदनपुरा, गंगापोल, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, सुभाष चौक, चांदी की टकसाल, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार और अजमेरी गेट होते हुए रामनिवास बाग चौराहे पहुंचेगी। यहां से रैली अल्बर्ट हॉल तक जाएगी।

रैली के दौरान दिल्ली रोड से जयपुर की ओर आने वाले वाहनों को खोले के हनुमानजी मंदिर की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी।

जयपुर-दिल्ली रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन

जयपुर से दिल्ली रोड की ओर जाने वाले वाहनों को गलता गेट से सूरजपोल गेट, रामगंज बाजार और आगे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।

धोबीघाट सर्किल से रामगढ़ मोड़ और सड़वा मोड़ से रामगढ़ रोड, नाई की थड़ी और नायला रोड होते हुए वाहनों को आगरा रोड की तरफ भेजा जाएगा। आमेर तिराहे से गांधी चौक आमेर और रामगढ़ मोड़ की ओर भी यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।

भारी वाहनों के लिए चंदवाजी तिराहा से एक्सप्रेस हाईवे, रोड नंबर 14 और 200 फीट चौराहा होते हुए अजमेर रोड की ओर जाने का वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है।

जयपुर से दिल्ली रोड जाने वाले अन्य वाहन गलता गेट, सूरजपोल गेट, रामगंज चौपड़, टीपी नगर, गुरुद्वारा मोड़, गोविंद मार्ग और रोटरी सर्किल से जवाहर नगर बाईपास की ओर जा सकेंगे।

रैली के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों और परकोटा क्षेत्र में यातायात प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को निर्धारित डायवर्जन मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

Leave a comment