Jamie Lever हुई कास्टिंग काउच का शिकार: बोलीं- 'अगर मैं कुछ करती, तो वे मेरा वीडियो रिकॉर्ड कर लेते'

Johnny Lever की बेटी Jamie Lever ने पहली बार खुलकर बताया कि एक इंटरनेशनल ऑडिशन के बहाने उन्हें Zoom कॉल पर कपड़े उतारने को कहा गया। उन्होंने ना कहने की हिम्मत

बॉलीवुड और अन्य फिल्म इंडस्ट्रीज़ में कास्टिंग काउच यानी काम के बदले शोषण की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं। जेमी लीवर, जोकि मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी ने अपने अनुभव साझा कर यह बताया कि इंडस्ट्री में नए कलाकारों को किस तरह के जोखिम का सामना करना पड़ता है।

Jamie Lever Casting Couch Experience: बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी और खुद एक टैलेंटेड कॉमेडियन और एक्ट्रेस जेमी लीवर (Jamie Lever) ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे करियर की शुरुआत में उन्हें कास्टिंग काउच जैसी खतरनाक स्थिति का सामना करना पड़ा था। यह अनुभव उनके लिए इतना डरावना था कि वो आज भी उसे याद करके सिहर उठती हैं।

कास्टिंग का बहाना बनाकर जाल बिछाया गया था

जेमी लीवर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे उन्हें एक शख्स ने वीडियो कॉल ऑडिशन के बहाने फंसाने की कोशिश की। उस समय उनके पास कोई मैनेजर नहीं था और वह अपने सारे काम खुद ही संभालती थीं। करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें एक फोन आया जिसमें दावा किया गया कि वह एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म के लिए ऑडिशन के लिए चुनी गई हैं।

Jamie Lever हुई कास्टिंग काउच का शिकार: बोलीं- 'अगर मैं कुछ करती, तो वे मेरा वीडियो रिकॉर्ड कर लेते'

ऑडिशन के नाम पर जेमी को एक वीडियो कॉल लिंक भेजा गया। कॉल के दौरान उनका वीडियो चालू हो गया, लेकिन दूसरी तरफ बैठे व्यक्ति ने वीडियो चालू नहीं किया। उसने यह कहकर टाल दिया कि वह सफर में है और कैमरा चालू नहीं कर सकता। उस व्यक्ति ने दावा किया कि वह एक "बड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्म" की कास्टिंग कर रहा है और जेमी उस रोल के लिए एकदम उपयुक्त हैं।

बोल्ड सीन का हवाला देकर की गई शर्मनाक मांग

जेमी ने बताया कि उस शख्स ने कहा कि यह एक "बोल्ड किरदार" है और उन्हें वीडियो कॉल पर एक एक्टिंग करनी होगी, जिसमें वह किसी 50 वर्षीय पुरुष को आकर्षित करने की कोशिश कर रही हों। इसके साथ ही, जेमी से कपड़े उतारने की मांग भी की गई।इस मांग से हैरान और असहज जेमी ने तुरंत स्थिति को समझते हुए कहा कि वह बिना स्क्रिप्ट के कुछ नहीं करेंगी। लेकिन सामने वाले ने कहा, “यह स्क्रिप्ट-फ्री ऑडिशन है, जो करना चाहो, करो।”

जेमी ने तुरंत बातचीत खत्म कर वीडियो कॉल बंद कर दी। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि अगर वह उस कॉल पर कुछ भी करतीं, तो उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जाता और उसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता था। उन्होंने कहा, अगर मैंने उनकी बात मान ली होती, तो वह वीडियो रिकॉर्ड कर लेते और मुझे ब्लैकमेल कर सकते थे। मैंने मुंबई में कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था। यह मेरे लिए बेहद डरावना था।

Jamie Lever हुई कास्टिंग काउच का शिकार: बोलीं- 'अगर मैं कुछ करती, तो वे मेरा वीडियो रिकॉर्ड कर लेते'

मैंने सोचा था, मेरे पिता के कारण मैं सुरक्षित हूं

जेमी ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने पहले कभी नहीं सोचा था कि उन्हें भी कास्टिंग काउच जैसी परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा।  मैंने कई बार सुना था कि इंडस्ट्री में यह सब होता है, लेकिन सोचा था कि पापा (जॉनी लीवर) के नाम और पहचान के कारण मैं इन सब चीजों से बच जाऊंगी। लेकिन ऐसा नहीं है। जेमी लीवर की यह आपबीती बॉलीवुड इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के खतरों को फिर से उजागर करती है। 

यह घटना इस बात की भी याद दिलाती है कि भले ही कलाकार का संबंध फिल्मी परिवार से हो, लेकिन भ्रष्ट और शोषणकारी लोगों से सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने युवाओं को आगाह करते हुए कहा, अगर आपको किसी स्क्रिप्ट के बिना किसी दृश्य को निभाने के लिए कहा जाए, तो सतर्क हो जाएं। कोई भी पेशेवर निर्देशक इस तरह काम नहीं करता।

Leave a comment