झारखंड डबल मर्डर: घर में घुसकर दादी-पोते की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

लोहरदगा के भक्सो गांव में 60 वर्षीय महिला और उसके 16 वर्षीय पोते की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच।
झारखंड डबल मर्डर: घर में घुसकर दादी-पोते की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

झारखंड के लोहरदगा जिले के भक्सो गांव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उसके 16 वर्षीय पोते रितेश उरांव की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के वक्त दोनों एक ही कमरे में सो रहे थे, जबकि घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में थे। जब तक परिवार को कुछ समझ में आता, आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पूरे गांव में इस दोहरे हत्याकांड को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।

सीढ़ी से छत पर चढ़कर पहुंचे थे हमलावर

झारखंड डबल मर्डर: घर में घुसकर दादी-पोते की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपराधी सीढ़ी के सहारे छत से घर में दाखिल हुए और सीधे उस कमरे में पहुंचे, जहां दादी-पोता सो रहे थे। उन्होंने दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी और किसी को भनक तक नहीं लगी। यह वारदात इतनी खामोशी से अंजाम दी गई कि परिवार के अन्य सदस्यों को भी कोई आहट नहीं हुई। सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ और अंदर जाकर देखा तो दोनों की लाशें खून से लथपथ पड़ी थीं।

पुलिस ने मौके से कुछ अहम सुराग बरामद किए हैं और दावा किया है कि जल्द ही अपराधी कानून के शिकंजे में होंगे।

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

झारखंड डबल मर्डर: घर में घुसकर दादी-पोते की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

इस मामले में मृतकों के परिजन विनोद ने एक करीबी रिश्तेदार पर संदेह जताया है, जिसने हाल ही में पारिवारिक विवाद के दौरान गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। परिजनों का कहना है कि यह हत्या पारिवारिक रंजिश का नतीजा हो सकती है। इस बिंदु को ध्यान में रखते हुए पुलिस भी जांच को आगे बढ़ा रही है।

लोहरदगा के एसपी सादिक अनवर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और हर पहलू से इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही हत्यारे पकड़े जाएंगे और उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी। वहीं, गांव के लोगों ने भी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a comment