Joseph Baena ने बॉडीबिल्डिंग में जीता बड़ा खिताब, Arnold Schwarzenegger के बेटे के संगमरमर जैसे एब्स हुए वायरल

अर्नाल्ड श्वार्जनेगर के बेटे Joseph Baena ने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में बड़ा खिताब जीता। उनकी संगमरमर जैसी एब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Joseph Baena ने बॉडीबिल्डिंग में जीता बड़ा खिताब, Arnold Schwarzenegger के बेटे के संगमरमर जैसे एब्स हुए वायरल

हॉलीवुड के दिग्गज बॉडीबिल्डर और सुपरस्टार अर्नाल्ड श्वार्जनेगर के सबसे छोटे बेटे जोसेफ बाएना ने फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में अपनी धमाकेदार शुरुआत कर दी है। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: हॉलीवुड सुपरस्टार और बॉडीबिल्डिंग आइकन अर्नाल्ड श्वार्जनेगर के सबसे छोटे बेटे जोसेफ बाएना ने फिटनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। 28 वर्षीय जोसेफ ने हाल ही में NPC नेचुरल कोलोराडो स्टेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और कई श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया।

अपनी इस बड़ी जीत के बाद जोसेफ ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए गर्व से लिखा, “मिशन पूरा हुआ!” यह उपलब्धि उनके कड़े प्रशिक्षण और समर्पण का परिणाम है, और यह साबित करती है कि श्वार्जनेगर परिवार में फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग की विरासत अभी भी जीवित है।

कई कैटेगरीज में हासिल किया पहला स्थान

जोसेफ ने इस प्रतियोगिता में अपने कड़ी मेहनत और डिसिप्लिन का लोहा मनवाया। उन्होंने मेन्स ओपन बॉडी हैवी वेट क्लास, मेन्स क्लासिक फिजीक ट्रू नोविस, और मेन्स क्लासिक फिजीक नोविस जैसी प्रमुख श्रेणियों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनकी मस्कुलर बॉडी, संगमरमर जैसे एब्स और पोजिंग स्टाइल ने फैंस को उनके पिता अर्नाल्ड के शुरुआती दिनों की याद दिला दी। 

अर्नाल्ड ने अपने करियर में 7 बार मिस्टर ओलंपिया और 5 बार मिस्टर यूनिवर्स का खिताब जीता था, और अब जोसेफ उसी विरासत को नई पीढ़ी में जीवित कर रहे हैं।

Joseph Baena ने बॉडीबिल्डिंग में जीता बड़ा खिताब, Arnold Schwarzenegger के बेटे के संगमरमर जैसे एब्स हुए वायरल

बचपन में मोटापे की चुनौती, स्विमिंग ने बदली जोसेफ की जिंदगी

हालांकि आज जोसेफ एक परिपूर्ण बॉडीबिल्डर के रूप में नजर आते हैं, लेकिन उनका बचपन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। जोसेफ ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था कि हाई स्कूल में वह मोटापे के कारण बास्केटबॉल और सॉकर टीम से बाहर कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि अपने वजन की वजह से उन्हें स्कूल में बुली भी किया जाता था, और वह अक्सर दूसरों के मुकाबले पीछे रह जाते थे। यह कठिन दौर ही उन्हें आज फिटनेस के प्रति अधिक प्रेरित करता है।

जोसेफ की फिटनेस यात्रा की शुरुआत स्विमिंग से हुई। उन्होंने बताया कि स्विमिंग टीम में कोई ट्रायल नहीं था, इसलिए उन्हें टीम में जगह मिल गई। यहीं से उनका फिटनेस और ट्रेनिंग के प्रति लगाव शुरू हुआ। आज वही लड़का जो कभी दौड़ने में पीछे रह जाता था, दुनिया के प्रतिष्ठित बॉडीबिल्डिंग मंचों पर अपनी छाप छोड़ रहा है। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें केवल जीत दिलाई ही नहीं, बल्कि उन्हें एक प्रेरणास्त्रोत भी बना दिया है।

श्वार्जनेगर परिवार की फिटनेस विरासत

जोसेफ बाएना, अर्नाल्ड श्वार्जनेगर और मिल्ड्रेड पेट्रीसिया बाएना के बेटे हैं। अर्नाल्ड के अपनी पूर्व पत्नी मारिया श्रीवर से चार और बच्चे हैं – पैट्रिक, कैथरीन, क्रिस्टोफर और क्रिस्टीना। हालांकि अर्नाल्ड ने 1980 में बॉडीबिल्डिंग छोड़ दी थी और ‘टर्मिनेटर’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों से एक्टिंग में नाम कमाया, लेकिन जोसेफ की हालिया जीत ने यह साबित कर दिया कि फिटनेस की यह विरासत अगली पीढ़ी में भी कायम है।

जोसेफ ने अपनी इस बड़ी जीत के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की और लिखा, मिशन पूरा हुआ! उनकी तस्वीरें और बॉडीबिल्डिंग पोसिंग वीडियो फैंस के बीच वायरल हो रही हैं। फिटनेस प्रेमी और बॉडीबिल्डिंग समुदाय ने जोसेफ की कड़ी मेहनत और परिश्रम की जमकर तारीफ की। 

Leave a comment