काजोल ने शादी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान: कहा - ‘शादी में एक्सपायरी डेट और रिन्यूअल का विकल्प होना चाहिए’

काजोल ने शादी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान: कहा - ‘शादी में एक्सपायरी डेट और रिन्यूअल का विकल्प होना चाहिए’

बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा काजोल इन दिनों टीवी शो ‘टू मच विद ट्विंकल एंड काजोल’ के कारण सुर्खियों में हैं। इस शो में काजोल और ट्विंकल खन्ना अलग-अलग बॉलीवुड सितारों के साथ बातचीत करती हैं और कभी-कभी उनके बयानों से सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती है। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: काजोल और ट्विंकल खन्ना का शो 'Too Much with Twinkle & Kajol' इन दिनों खूब सुर्खियों में है। इस शो के हर एपिसोड में बॉलीवुड और अन्य सितारे मेहमान बनकर आते हैं। उनके आने से शो में ग्लैमर और मनोरंजन दोनों का तड़का लगता है, लेकिन कभी-कभी विवाद भी सामने आ जाते हैं। शो में हाल ही में काजोल ने शादी और निजी जीवन को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर दर्शक दंग रह गए। 

उनका बयान पारंपरिक धारणाओं और मीडिया की सोच से अलग था, जिसने लोगों के बीच चर्चा का नया विषय पैदा कर दिया। ऐसा लगता है कि यह शो करण जौहर के कॉफी विद करण का नया वर्जन बनकर सामने आया है, लेकिन इसमें अपनी अलग बोल्ड और सहज शैली भी देखने को मिलती है।

शादी में एक्सपायरी डेट की बात कर काजोल ने सबको चौंकाया

इस हफ्ते के एपिसोड में अभिनेता विक्की कौशल और कृति सेनॉन मेहमान बनकर आए। शो के दौरान आयोजित रैपिड फायर राउंड में काजोल से शादी को लेकर सवाल किया गया। इस सवाल के जवाब में काजोल ने कहा कि उन्हें लगता है कि शादी में एक एक्सपायरी डेट होनी चाहिए और इसे रिन्यू करने का विकल्प भी होना चाहिए।

काजोल ने स्पष्ट करते हुए कहा, मैं निश्चित रूप से ऐसा सोचती हूँ। कौन कहता है कि आपको सही समय पर सही व्यक्ति मिलेगा? इसलिए, इसमें नयेपन या रिन्यूअल का विकल्प होना चाहिए। और अगर इसकी एक एक्सपायरी डेट होगी, तो हमें ज़्यादा देर तक दुख नहीं उठाना पड़ेगा।

ट्विंकल खन्ना की प्रतिक्रिया और हंसी मजाक

काजोल का यह बयान सुनकर ट्विंकल खन्ना ने मजाकिया अंदाज में कहा, "नहीं, यह शादी है, कोई वॉशिंग मशीन नहीं है।" इसके जवाब में काजोल ने ट्विंकल को भी ग्रीन जोन में शामिल होने के लिए कहा। इसके पीछे उनका तर्क था कि विवाह में फ्लेक्सिबिलिटी होनी चाहिए और कभी-कभी नई शुरुआत का विकल्प जरूरी होता है। मेहमान कृति सेनॉन ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर काजोल इस विकल्प से खुश हैं, तो घर पर उनके लिए यह सही रहेगा।

काजोल का यह बयान दर्शकों को एक नई सोच और नजरिया देता है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि रिश्तों में स्थिरता के साथ-साथ रिन्यूअल और नया पन्ना खोलने का विकल्प होना चाहिए। काजोल की यह राय विवाह को केवल एक पक्का अनुबंध नहीं बल्कि लचीलापन और समझदारी वाला रिश्ता मानने पर जोर देती है।

 

Leave a comment