Karnataka CM Controversy: सिद्धारमैया के आवास पर नाश्ते के बाद शिवकुमार बोले- 'हाईकमान की हर बात मानेंगे'

कर्नाटक में सीएम पद को लेकर जारी सियासी विवाद के बीच सिद्धारमैया के आवास पर नाश्ते के बाद डीके शिवकुमार ने कहा कि वह हाईकमान के हर फैसले का सम्मान करेंगे।
Karnataka CM Controversy: सिद्धारमैया के आवास पर नाश्ते के बाद शिवकुमार बोले- 'हाईकमान की हर बात मानेंगे'

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही सियासी खींचतान के बीच शनिवार सुबह डिप्टी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सीएम सिद्धारमैया के आवास पर नाश्ते के लिए पहुंचे। यह मुलाकात मुख्यमंत्री पद के विवाद और 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा का मंच बनी। 

बेंगलुरु: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच शनिवार सुबह डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार नाश्ते पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सीएम पद को लेकर चल रहे विवाद पर चर्चा हुई। बैठक के बाद दोनों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि उनके और शिवकुमार के बीच कोई मतभेद नहीं है और आगे भी कोई मतभेद नहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि उनके बीच मतभेद की खबरें फैलाना एक गलतफहमी थी, जिसके पीछे भाजपा का हाथ है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बैठक में कर्नाटक में होने वाले 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

सिद्धारमैया का बयान: कोई मतभेद नहीं

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उनके और डीके शिवकुमार के बीच कोई मतभेद नहीं है और भविष्य में भी कोई मतभेद नहीं होगा। उन्होंने इस मामले में फैली गलतफहमी का जिम्मेदार भाजपा को बताया। सिद्धारमैया ने कहा, 

'यह हमारे प्रति फैलाई गई गलतफहमी थी, इसके पीछे भाजपा का हाथ था। हम मिलकर काम कर रहे हैं और कर्नाटक की जनता की इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

सिद्धारमैया ने आगे कहा कि पार्टी हाईकमान जो भी निर्देश देगा, वे उसका पालन करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी में कोई समूहगत संघर्ष नहीं है और सभी नेता मिलकर राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

नाश्ते के दौरान डीके शिवकुमार की पोस्ट

Karnataka CM Controversy: सिद्धारमैया के आवास पर नाश्ते के बाद शिवकुमार बोले- 'हाईकमान की हर बात मानेंगे'

डीके शिवकुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर नाश्ते की बैठक की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, आज सुबह नाश्ते के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से कावेरी रेजिडेंस पर मुलाकात हुई। कर्नाटक की प्राथमिकताओं और आगे के रास्ते पर एक अच्छी चर्चा हुई। इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि दोनों नेता आपसी मतभेदों को सुलझाकर आगे बढ़ने के पक्ष में हैं।

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच चल रहे तनाव को लेकर सख्त कदम उठाया था। पार्टी सूत्रों के अनुसार, हाईकमान ने दोनों नेताओं से अलग-अलग बातचीत कर मामले को तुरंत सुलझाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत सिद्धारमैया ने शनिवार सुबह शिवकुमार को नाश्ते पर आमंत्रित किया और दोनों नेताओं ने खुलकर बातचीत की।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा, कोई डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है, कोई सिद्धारमैया को बनाए रखना चाहता है, और कोई किसी और विकल्प पर विचार करता है। यह सभी घटनाएं हाईकमान की निगरानी में हैं। वे स्थिति को समझेंगे और इसे सुलझाएंगे। इसमें किसी तरह की समस्या नहीं है।

विपक्ष ने ली चुटकी

विपक्षी दलों ने इस विवाद का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक आर. अशोक ने कहा, “कर्नाटक की राजनीति इस समय बेहद अहम मोड़ पर है। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच टकराव सड़क तक पहुंच गया है। कांग्रेस हाईकमान कमजोर दिख रहा है। 

डीके शिवकुमार आधे टर्म के पावर-शेयरिंग फॉर्मूले की मांग कर रहे हैं, लेकिन सिद्धारमैया उसे स्वीकार नहीं कर रहे। पिछले एक साल से कोई विकास कार्य नहीं हुआ। पूरा राज्य भ्रम में है कि मुख्यमंत्री कौन है।

Leave a comment