आधुनिक खेल जगत में खिलाड़ियों की कमाई का ढांचा तेजी से बदल रहा है। आज के दौर में टॉप एथलीट्स सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नहीं, बल्कि ग्लोबल ब्रांड और बिजनेस एसेट बन चुके हैं।
स्पोर्ट्स न्यूज़; खेल जगत में यह साफ है कि जितना बड़ा खिलाड़ी, उतनी ही ज्यादा उसकी कमाई और ब्रांड वैल्यू होती है। आज के दौर में स्टार एथलीट सिर्फ अपनी टीम के खिलाड़ी नहीं, बल्कि खुद एक ग्लोबल ब्रांड बन चुके हैं।
यही वजह है कि Lionel Messi और Cristiano Ronaldo जैसे दिग्गज करियर के अंतिम चरण में भी दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।
इन खिलाड़ियों की कमाई का तरीका भी काफी अलग होता है। कहीं भविष्य में भुगतान (डिफर्ड मनी) के जरिए टैक्स प्लानिंग की जाती है, तो कहीं खिलाड़ी अपनी लोकप्रियता का दबाव बनाकर बेहतर डील हासिल करते हैं।
उदाहरण के तौर पर, Lionel Messi जब अमेरिकी क्लब Inter Miami CF से जुड़े, तो उन्हें सिर्फ भारी-भरकम सैलरी ही नहीं, बल्कि क्लब में हिस्सेदारी और लीग के ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू में भी हिस्सा दिया गया, जो आधुनिक स्पोर्ट्स कॉन्ट्रैक्ट्स का नया ट्रेंड दिखाता है।
फुटबॉल: सैलरी के साथ इक्विटी और रेवेन्यू शेयरिंग
फुटबॉल में अब सिर्फ वेतन ही कमाई का जरिया नहीं रहा। जब मेसी Inter Miami से जुड़े, तो उन्हें लगभग 800 करोड़ रुपए सालाना सैलरी के साथ क्लब में हिस्सेदारी (इक्विटी) और लीग के ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू में भी हिस्सा दिया गया।
दूसरी ओर, रोनाल्डो Al Nassr के लिए खेलते हुए सालाना करीब 2000 करोड़ रुपए कमा रहे हैं। यह डील सऊदी अरब के Public Investment Fund से समर्थित है, जो खेलों के जरिए अपनी वैश्विक छवि को मजबूत करना चाहता है।
बेसबॉल: ‘डिफर्ड मनी’ मॉडल से टैक्स मैनेजमेंट
अमेरिका की मेजर लीग बेसबॉल में एक अलग ही वित्तीय रणनीति देखने को मिलती है। Shohei Ohtani ने Los Angeles Dodgers के साथ 10 साल का करीब 6450 करोड़ रुपए का अनुबंध किया।
इस डील की खास बात है ‘डिफर्ड मनी मॉडल
ओटानी को फिलहाल सीमित सालाना वेतन मिलेगा
बाकी की बड़ी राशि उन्हें रिटायरमेंट के बाद किश्तों में दी जाएगी
इस रणनीति से क्लब को ‘लक्जरी टैक्स’ से राहत मिलती है, जबकि खिलाड़ी को लंबी अवधि में आय सुनिश्चित होती है।
![]()
बॉक्सिंग: पे-पर-व्यू और मार्केट वैल्यू का खेल
बॉक्सिंग में कमाई पूरी तरह मार्केट वैल्यू और दर्शकों की रुचि पर निर्भर करती है।
मैक्सिकन स्टार Canelo Alvarez को एक मुकाबले के लिए करीब 910 करोड़ रुपए मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी Terence Crawford को अपेक्षाकृत कम राशि मिली।
यह अंतर बताता है कि इस खेल में जीत-हार से ज्यादा महत्व ब्रांड वैल्यू और दर्शकों की मांग का होता है।
गोल्फ: सऊदी निवेश से बदलता आर्थिक परिदृश्य
गोल्फ में भी सऊदी समर्थित LIV Golf ने कमाई के नए रास्ते खोले हैं।
Scottie Scheffler लगातार टूर्नामेंट जीतकर सालाना सैकड़ों करोड़ कमा रहे हैं
वहीं Jon Rahm ने बिना बड़ी जीत के भी भारी साइनिंग बोनस हासिल किया
यह दिखाता है कि अब गोल्फ में भी प्रदर्शन के साथ-साथ लीग और कॉन्ट्रैक्ट की ताकत महत्वपूर्ण हो गई है।
NBA और NFL: रेवेन्यू शेयरिंग और सैलरी कैप
अमेरिकी खेल लीग्स में एक अलग मॉडल लागू होता है।
NBA (बास्केटबॉल)
खिलाड़ियों और मालिकों के बीच 50-50 रेवेन्यू शेयरिंग
अनुभवी खिलाड़ी सैलरी कैप का 35% तक कमा सकते हैं
Stephen Curry जैसे सुपरस्टार्स सालाना 500 करोड़ रुपए से अधिक कमाते हैं
NFL (अमेरिकी फुटबॉल)
Dak Prescott जैसे खिलाड़ी टीम पर दबाव बनाकर बड़ी डील हासिल करते हैं
सही समय पर कॉन्ट्रैक्ट नेगोशिएशन से कमाई कई गुना बढ़ जाती है
संन्यास के बाद भी जारी रहती है कमाई
आधुनिक कॉन्ट्रैक्ट्स की खासियत यह है कि खिलाड़ी रिटायरमेंट के बाद भी भुगतान पाते रहते हैं।
डिफर्ड पेमेंट
ब्रांड एंडोर्समेंट
इक्विटी शेयर
ये सभी मॉडल खिलाड़ियों को लंबे समय तक आर्थिक सुरक्षा देते हैं।











