Khel Ratna Nominations: पेरिस ओलंपिक 2024 पदक विजेता मनु भाकर को मिल सकता है 'खेल रत्न', खेल मंत्रालय ने कहा- 'फाइनल लिस्ट अभी तय नहीं हुई'

पेरिस ओलंपिक 2024 पदक विजेता मनु भाकर को 'खेल रत्न' पुरस्कार मिल सकता है। खेल मंत्रालय ने कहा- 'फाइनल लिस्ट अभी तय नहीं हुई', जानें पूरी खबर, 'खेल रत्न'
Khel Ratna Nominations: पेरिस ओलंपिक 2024 पदक विजेता मनु भाकर को मिल सकता है 'खेल रत्न', खेल मंत्रालय ने कहा- 'फाइनल लिस्ट अभी तय नहीं हुई'

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था और दो मेडल जीतकर भारत के लिए अपनी पहचान बनाई। महज 22 साल की उम्र में उन्होंने ओलंपिक में यह बड़ा कारनामा किया, जो देश के लिए गर्व की बात थी। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की युवा शूटर मनु भाकर ने दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने पहला पदक 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में और दूसरा पदक 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर जीता। इस प्रदर्शन के साथ, मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। उनकी यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत के लिए मील का पत्थर साबित हुई और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख नाम बना दिया।

हालांकि, भाकर को इस साल ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार के लिए उपेक्षित किए जाने की खबरें आईं, लेकिन खेल मंत्रालय के एक शीर्ष सूत्र ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुरस्कारों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं। सूत्र ने यह भी बताया कि एक हफ्ते में पुरस्कारों की घोषणा होने के बाद मनु भाकर का नाम पुरस्कारों की लिस्ट में हो सकता हैं।

खेल मंत्रालय ने कहा कि... 

Khel Ratna Nominations: पेरिस ओलंपिक 2024 पदक विजेता मनु भाकर को मिल सकता है 'खेल रत्न', खेल मंत्रालय ने कहा- 'फाइनल लिस्ट अभी तय नहीं हुई'

खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने जानकारी दी कि अभी तक अंतिम लिस्ट तय नहीं हुई है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया एक या दो दिन में इस पर फैसला लेंगे और फाइनल लिस्ट में मनु भाकर का नाम होने की पूरी संभावना है। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत जज वी रामासुब्रमम की अध्यक्षता में बनी 12 सदस्यीय अवॉर्ड कमेटी में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल समेत कई पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं। 

मंत्रालय के नियमों के तहत, खिलाड़ियों को अपना नामांकन खुद भरने की अनुमति होती है, और कमेटी उन नामों पर भी विचार कर सकती है जिन्होंने आवेदन नहीं किया। हालांकि, मंत्रालय का दावा है कि मनु भाकर ने इस पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं किया है, लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि कमेटी उन खिलाड़ियों के नामों पर भी विचार कर सकती है जिन्होंने आवेदन नहीं किया है। ऐसे में मनु भाकर का नाम अभी भी ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार की लिस्ट में शामिल हो सकता हैं। 

इन खिलाडियों को भी मिल सकता है खेल रत्न 

Khel Ratna Nominations: पेरिस ओलंपिक 2024 पदक विजेता मनु भाकर को मिल सकता है 'खेल रत्न', खेल मंत्रालय ने कहा- 'फाइनल लिस्ट अभी तय नहीं हुई'

कमेटी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक में ऊंची कूद (टी64 वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरा एथलीट प्रवीण कुमार के नामों की सिफारिश ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार के लिए की है। इसके अलावा, 30 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार देने की भी सिफारिश की गई है। ये नाम भारतीय खेलों के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन के लिए चयनित किए गए हैं, और यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए दिए जाएंगे।

Leave a comment