कमल हासन और आयुष्मान खुराना को ऑस्कर अकादमी से मिला न्योता, भारत से कई नाम शामिल, जानिए पूरी लिस्ट

ऑस्कर अकादमी ने कमल हासन और आयुष्मान खुराना सहित भारत के कुल 17 फ़िल्मी हस्तियों को न्योता भेजा है। इस लिस्ट में Payal Kapadia, Ranabir Das, Maxima Basu और
कमल हासन और आयुष्मान खुराना को ऑस्कर अकादमी से मिला न्योता, भारत से कई नाम शामिल, जानिए पूरी लिस्ट

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोहों में से एक, द एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars) की सदस्यता में शामिल होना किसी भी कलाकार के लिए गौरव की बात होती है। 

Oscars: भारतीय सिनेमा के लिए एक गर्व भरी खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता कमल हासन और बहुमुखी कलाकार आयुष्मान खुराना को इस साल प्रतिष्ठित अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (Oscars Academy) में सदस्य बनने का न्योता मिला है। इसका मतलब यह है कि अब ये दोनों कलाकार न सिर्फ भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करेंगे, बल्कि ऑस्कर पुरस्कारों के लिए वोटिंग में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

गुरुवार, 26 जून 2025 को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस बार कुल 534 नए लोगों को द एकेडमी की सदस्यता के लिए आमंत्रित किया गया है। इन 534 मेंबर में भारत से कई नाम शामिल हैं, जिनमें कमल हासन और आयुष्मान खुराना के अलावा कास्टिंग डायरेक्टर करण माली, सिनेमैटोग्राफर रणवीर दास, कॉस्ट्यूम डिजाइनर मैक्सिमा बसु, डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर स्मृति मुंदड़ा और निर्देशक पायल कपाड़िया भी शामिल हैं।

यह भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ा सम्मान माना जा रहा है, क्योंकि द एकेडमी की सदस्यता मिलना सिर्फ लोकप्रियता की बात नहीं, बल्कि सिनेमा में योगदान के वैश्विक मान्यता का प्रतीक होता है।

हॉलीवुड के सितारे भी होंगे शामिल

कमल हासन और आयुष्मान खुराना को ऑस्कर अकादमी से मिला न्योता, भारत से कई नाम शामिल, जानिए पूरी लिस्ट

इस साल जिन अंतरराष्ट्रीय चेहरों को ऑस्कर अकादमी में शामिल होने का न्योता मिला है, उनमें कई मशहूर हॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं। इनमें एरियाना ग्रांडे, सेबेस्टियन स्टेन, जेसन मोमोआ, जेसन स्ट्रॉन्ग, ऑब्रे प्लाजा, मार्गरेट क्वाली, माइक फेस्ट, मोनिका बारबरो और गिलियन एंडरसन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। अगर ये सभी 534 नए सदस्य अपना न्योता स्वीकार कर लेते हैं तो अकादमी के कुल सदस्यों की संख्या बढ़कर 11,120 हो जाएगी, जिनमें से 10,143 सदस्य वोटिंग में भाग लेने के पात्र होंगे।

  • एक्ट्रेस सिंगर एरियाना ग्रांडे (Ariana Grande)
  • एक्टर सेबेस्टियन स्टेन (Sebastian Stan)
  • एक्टर जेरेमी स्ट्रॉन्ग (Jeremy Strong)
  • एक्टर जेसन मोमोआ (Jason Momoa)
  • एक्ट्रेस ऑब्रे प्लाजा (Aubrey Plaza)
  • एक्ट्रेस मार्गरेट क्वाली (Margaret Qualley)
  • एक्टर माइक फेस्ट (Mike Fest)
  • एक्ट्रेस मोनिका बारबरो (Monica Barbaro)
  • एक्ट्रेस गिलियन एंडरसन (Gillian Anderson)

क्यों खास है ऑस्कर अकादमी की सदस्यता?

ऑस्कर अवॉर्ड्स दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड माना जाता है। अकादमी की सदस्यता मिलना मतलब आप उन हजारों क्रिएटिव प्रोफेशनल्स में शामिल हो जाते हैं, जिन्हें दुनिया भर की फिल्मों के लिए वोटिंग करने का अधिकार होता है। यह सदस्यता किसी भी कलाकार या तकनीशियन के करियर में गौरव का प्रतीक मानी जाती है।

कमल हासन और आयुष्मान खुराना को ऑस्कर अकादमी से मिला न्योता, भारत से कई नाम शामिल, जानिए पूरी लिस्ट

कमल हासन और आयुष्मान खुराना दोनों ही अपनी बहुमुखी प्रतिभा और चुनिंदा सिनेमा के लिए जाने जाते हैं। कमल हासन ने दशकों तक भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, वहीं आयुष्मान खुराना ने अपनी हटके फिल्मों और सामाजिक मुद्दों पर आधारित कहानी से खास पहचान बनाई है।

कब होंगे अगले ऑस्कर?

अकादमी ने यह भी साफ किया है कि ऑस्कर 2026 के लिए वोटिंग 12 से 16 जनवरी के बीच होगी और नॉमिनेशन की आधिकारिक घोषणा 22 जनवरी को की जाएगी। इसके बाद भव्य समारोह 15 मार्च 2026 को लॉस एंजेलेस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होगा।

Leave a comment