कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला: कहा- 'ईडी–सीबीआई के दुरुपयोग से देश के कई सुनहरे साल बर्बाद हुए'

कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग से देश के कई सुनहरे साल बर्बाद हुए हैं। जानें सिब्बल के पूरे बयान और
कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला: कहा- 'ईडी–सीबीआई के दुरुपयोग से देश के कई सुनहरे साल बर्बाद हुए'

बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए ने प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जैसी संस्थाओं पर नियंत्रण स्थापित कर सत्ता बनाए रखने की कोशिश की, जिसके चलते देश के कई बहुमूल्य वर्ष बर्बाद हो गए।

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। सिब्बल ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जैसी एजेंसियों का “राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने” के लिए दुरुपयोग किया गया, जिसके कारण भारत के कई मूल्यवान वर्ष रुकावटों में गुजर गए।

उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए देश की संस्थाओं और न्यायपालिका की स्वतंत्रता अत्यंत आवश्यक है और अब समय आ गया है कि ये संस्थाएं बिना दबाव के खुलकर अपनी बात रखें।

भारत अपने सपनों की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ सकता था, लेकिन... - सिब्बल

अपने यूट्यूब पॉडकास्ट ‘दिल से विद कपिल सिब्बल’ के एक नए एपिसोड में सिब्बल ने कहा:

'हमने भारत के कई शानदार साल गंवा दिए। देश कई गुना तेज़ी से आगे बढ़ सकता था, अगर उसकी संस्थाओं का दुरुपयोग सत्ता बचाने के हथियार की तरह नहीं किया जाता। मेरा संदेश है कि अगर आप भारत का भविष्य सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो संस्थाएं और न्यायपालिका अपनी स्वतंत्रता बनाए रखें और निडर होकर अपनी बात रखें।'

सिब्बल ने कहा कि इस चर्चा का उद्देश्य भारत की दिशा, उसकी लोकतांत्रिक मजबूती और आने वाले समय में देश की प्रगति पर विचार करना है।

यशवंत सिन्हा और पी. चिदंबरम भी रहे शामिल

कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला: कहा- 'ईडी–सीबीआई के दुरुपयोग से देश के कई सुनहरे साल बर्बाद हुए'

इस एपिसोड में सिब्बल के साथ दो दिग्गज नेता भी मौजूद थे पूर्व विदेश और वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, पूर्व केंद्रीय गृह व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम। तीनों ने मिलकर भारत के सामाजिक–राजनीतिक माहौल, आर्थिक रफ्तार और संस्थागत ढांचे पर चर्चा की। सिब्बल ने चुनाव आयोग को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए।उन्होंने कहा:

'हमने इस बात पर चर्चा की कि कैसे चुनाव आयोग और अन्य संस्थाएं सरकार के साथ मिलीभगत करती दिख रही हैं। कुछ संस्थाओं का राजनीतिक हस्तक्षेप के प्रति झुकाव लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।'

सिब्बल ने आगे कहा कि ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को दबाने और चुनावी माहौल को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है, जिससे देश में स्वस्थ और रचनात्मक लोकतांत्रिक बातचीत कमजोर हो रही है।

विपक्ष का पुराना आरोप: ‘एजेंसियों का दुरुपयोग’

केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप विपक्ष पहले भी लगाता रहा है। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने कहा है कि हाल के वर्षों में हुए कई विधानसभा और लोकसभा चुनाव “निष्पक्ष माहौल में नहीं” कराए गए। बिहार विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कांग्रेस ने दावा किया था कि परिणाम “मतगणना की पारदर्शिता में खामी” के कारण प्रभावित हुए और कई सीटों पर “वोटों की चोरी” हुई।

चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा था कि, हम उन लाखों मतदाताओं के आभारी हैं जिन्होंने महागठबंधन पर विश्वास किया। लेकिन यह चुनाव शुरू से ही अनुचित था और इसलिए परिणाम आश्चर्यजनक हैं। उनका आरोप था कि चुनाव आयोग और प्रशासनिक मशीनरी ने कई चरणों में विपक्ष के लिए “अनुकूल परिस्थितियाँ नहीं बनने दीं।

Leave a comment