Lava Blaze Duo 3 को भारत में ₹16,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। फोन में दो AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7060 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी दी गई है।
डुअल डिस्प्ले के साथ अनोखा डिजाइन
Lava Blaze Duo 3 को खास तौर पर इसके डुअल-स्क्रीन डिजाइन के लिए पेश किया गया है। फोन में आगे की तरफ 6.67 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इससे यूजर्स को स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है।
फोन की सबसे खास बात इसका 1.6 इंच का सेकेंडरी AMOLED रियर डिस्प्ले है। इस छोटी स्क्रीन की मदद से यूजर बिना मेन स्क्रीन ऑन किए नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इसके अलावा म्यूजिक कंट्रोल, कॉल अलर्ट, कस्टम एनिमेशन और सेल्फी प्रीव्यू जैसी सुविधाएं भी इसी स्क्रीन से मिलती हैं। यह फीचर इस प्राइस रेंज में फोन को अलग बनाता है।
परफॉर्मेंस और बैटरी में भी दम

परफॉर्मेंस के लिए Lava Blaze Duo 3 में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। यह चिपसेट रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी सक्षम माना जाता है। फोन में 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स जल्दी खुलते हैं और डेटा ट्रांसफर की स्पीड बेहतर रहती है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चल सकती है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो जाता है। यह फीचर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करते हैं।
50MP कैमरा और 5G कनेक्टिविटी
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Lava Blaze Duo 3 में Sony IMX752 सेंसर के साथ 50MP का AI-सपोर्टेड रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा अच्छी लाइट में साफ और डिटेल्ड तस्वीरें लेने में सक्षम है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। खास बात यह है कि सेकेंडरी रियर डिस्प्ले को प्राइमरी कैमरे के साथ सेल्फी व्यूफाइंडर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे बेहतर सेल्फी ली जा सकती है।
फोन 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को फास्ट इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इसके अलावा यह फोन दो आकर्षक रंगों- इंपीरियल ब्लू और मूनलाइट ब्लैक- में उपलब्ध है। Lava Blaze Duo 3 को Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है।













