लियोनेल मेसी ने किया 900वां करियर गोल, रोनाल्डो को पीछे छोड़कर बनाया नया रिकॉर्ड

फुटबॉल स्टार Lionel Messi ने करियर का 900वां गोल दागकर इतिहास रचा। इस गोल के साथ उन्होंने Cristiano Ronaldo को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। जानें गोल की

फुटबॉल के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड छू लिया है। CONCACAF चैंपियंस कप 2026 के राउंड-16 मुकाबले में, इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेलते हुए मेसी ने अपने करियर का 900वां गोल दागा।

स्पोर्ट्स न्यूज़: फुटबॉल के महानायक लियोनेल मेसी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। CONCACAF चैंपियंस कप के राउंड-16 मुकाबले में इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेलते हुए मेसी ने अपने करियर का 900वां गोल दागा। हालांकि, यह व्यक्तिगत उपलब्धि टीम के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुई और इंटर मियामी टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

मैच के 7वें मिनट में ही मेसी ने अपने जादुई बाएं पैर का कमाल दिखाया। बॉक्स के अंदर गेंद को शानदार ढंग से कंट्रोल करने के बाद उन्होंने डिफेंडरों की भीड़ के बीच से नीचे कोने में सटीक शॉट लगाकर इंटर मियामी को शुरुआती बढ़त दिलाई। इस गोल के साथ ही मेसी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए। यह उपलब्धि उनके करियर की एक और ऐतिहासिक सफलता के रूप में दर्ज हो गई।

रोनाल्डो से तेज़, मेसी ने बनाया नया रिकॉर्ड

इस उपलब्धि की खासियत यह है कि मेसी ने इसे रॉनाल्डो की तुलना में लगभग 100 मैच कम में हासिल किया। रोनाल्डो ने 39 साल की उम्र में 900 गोल पूरे किए थे, जबकि मेसी इस साल जून में 39 साल के होंगे। मेसी के करियर के 900 गोल इस प्रकार हैं:

  • बार्सिलोना: 672 गोल
  • पेरिस सेंट जर्मेन (PSG): 32 गोल
  • इंटर मियामी: 81 गोल
  • अर्जेंटीना राष्ट्रीय टीम: 115 गोल

इस तरह मेसी ने अपने अद्वितीय खेल कौशल और निरंतर प्रदर्शन के दम पर फुटबॉल के इतिहास में अपनी अमिट पहचान दर्ज कराई।

इंटर मियामी का टूर्नामेंट से बाहर होना

हालांकि मेसी की यह शानदार शुरुआत रही, इंटर मियामी मैच में अपनी बढ़त को कायम नहीं रख सकी। दूसरे हाफ में नैशविले ने जोरदार वापसी की। मियामी के पेनल्टी एरिया में हुई अफरा-तफरी का फायदा उठाते हुए क्रिस्टियन एस्पिनोजा ने निर्णायक गोल दागकर टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुँचाया। अब नैशविले का मुकाबला फिलाडेल्फिया यूनियन या क्लब अमेरिका (मेक्सिको) से होगा।

Leave a comment