Maharashtra: दूसरे चरण में कुल 88 लोकसभा सीटों पर आज मतदान, महाराष्ट्र की 8 सीटों पर वोटिंग शुरू

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली न्यूज़, महाराष्ट्र हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदीन्यूज़, 26 अप्रैल न्यूज़, महाराष्ट्र में दूसरे चरण के चुनाव की 8 सीटों पर वोटिंग शुरू

लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण के तहत महाराष्ट्र में आज 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से 8 सीटों पर मतदान का समय शुरू हो रहा है। वहीं आज देश के विभिन्न राज्यों में 88 लोकसभा सीटों पर वोटिंग है।

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों को लेकर दूसरे चरण के मतदान आज शुक्रवार (26 अप्रैल) सुबह 7 बजे से राज्य की 8 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। वहीं, आज देश के विभिन्न राज्यों में 88 सीटों पर वोटि‍ग होनी है। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र में प्रथम चरण के चुनाव में 5 सीटों पर मतदान हो चुका है। वहीं देशभर में पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान हो चुका है।

Maharashtra: दूसरे चरण में कुल 88 लोकसभा सीटों पर आज मतदान, महाराष्ट्र की 8 सीटों पर वोटिंग शुरू

 

महाराष्ट्र की 8 सीटों पर मतदान शुरू

देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में महाराष्ट्र की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। जिनमें बुलढाणा, अमरावती, अकोला, वर्धा, नांदेड़, यवतमाल-वाशिम और परभणी की लोकसभा सीटों पर चुनाव किए जा रहे हैं।

दूल्हे ने शादी से पहले किया वोट

महाराष्ट्र की अमरावती में लोकसभा सीट पर आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी हैं। चुनावों के चलते अमरावती के वादरपुरा इलाके में रहने वाले एक दूल्हे ने भी मतदान किया। subkuz.com मिडिया टीम से बातचीत करते हुए वोट देने आए दूल्हे ने बताया कि शादी समारोह जरूरी हैं, लेकिन मतदान करना भी हमारा पहला अधिकार है, यह भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

Maharashtra: दूसरे चरण में कुल 88 लोकसभा सीटों पर आज मतदान, महाराष्ट्र की 8 सीटों पर वोटिंग शुरू

कुल 16,589 मतदान केंद्र

subkuz.com को चुनावी अपडेट में मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में दूसरे चरण में नांदेड़ और अमरावती हॉटसीट बनकर मैदान में उभरे हैं। उन 8 सीटों से तीन सीट ऐसी हैं, जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली यूबीटी के बीच चुनावी मुकाबला होगा। इनके बीच मुकाबले में बुलढाणा, यवतमाल-वाशिम और हिंगोली की सीटें शामिल हैं। दूसरे चरण में महाराष्ट्र की 8 सीटों पर कुल 16,589 मतदान केंद्र पर वोटिंग की जा रही है।

Leave a comment