Maharashtra Election: मनोज जरांगे पाटिल का बड़ा फैसला, विधानसभा चुनाव से यू-टर्न, सभी नामांकन वापस लेने का किया एलान

Maharashtra Election: मनोज जरांगे पाटिल का बड़ा फैसला, विधानसभा चुनाव से यू-टर्न, सभी नामांकन वापस लेने का किया एलान, विधानसभा चुनाव से हटेंगे मनोज जरांगे

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 20 नवंबर को मतदान होने वाला है। मतदान से पहले ही मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल ने चुनावी मैदान से हटने का निर्णय लिया है।

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख करीब आ रही है। सोमवार, 4 नवंबर को उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। ऐसे में अंतिम दिन मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। उन्होंने कल रात मराठा नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद चुनाव न लड़ने की घोषणा की। पहले, जरांगे ने कहा था कि उनके उम्मीदवार विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

मनोज जरांगे का बड़ा फैसला

मनोज जरांगे पाटिल ने घोषणा की है कि वे विधानसभा चुनाव में दाखिल किए गए सभी नामांकन को वापस लेंगे और चुनाव नहीं लड़ेंगे। जरांगे के आह्वान पर कई सीटों पर मराठा उम्मीदवारों ने पर्चे भी दाखिल किए थे, लेकिन अब उन्होंने सभी से नामांकन वापस लेने की अपील की है। पाटिल ने कहा कि आरक्षण के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि कल मराठा नेताओं के साथ हुई बैठक में यह तय किया गया है कि चुनाव नहीं लड़ा जाएगा।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल

चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तारीख: 22 अक्टूबर 2024 (मंगलवार)

नामांकन करने की अंतिम तारीख: 29 अक्टूबर 2024 (मंगलवार)

नामांकन की जांच की तारीख: 30 अक्टूबर 2024 (बुधवार)

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख: 4 नवंबर 2024 (सोमवार)

मतदान की तारीख: 20 नवंबर 2024 (बुधवार)

मतगणना की तारीख: 23 नवंबर 2024 (शनिवार)

 

Leave a comment