'मैं आपकी बेटी बनकर ब्लेस्ड हूं:मां को बर्थडे विश करते हुए कियारा ने शेयर की शादी की तस्वीरें, दिखी बेहद खुबसूरत

कियारा ने अपनी मां के बर्थडे के मौके पर शादी की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं। इसमें शादी के दिन की तस्वीरें, मेहंदी की और संगीत की रात की तस्वीरें भी शामिल हैं।

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी इन दिनों काफी चर्चा में है. हाल ही में दोनों कपल 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में हुई थी. कियारा आडवाणी ने अपनी मां को बर्थडे विश करते हुए शादी की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं। इसमें शादी के दिन की तस्वीरें, मेहंदी की और संगीत रस्म की रात की तस्वीरें भी शामिल हैं। इसके साथ ही कियारा ने अपनी मां के लिए प्यार भरा कैप्शन भी लिखा।

 

मैं आपकी बेटी बनकर शुक्रगुजार हूं माँ 

कियारा ने लिखा, 'मेरी प्यारी, देखभाल करने वाली, प्रार्थना करने वाली मां को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मैं आपकी बेटी बनकर ब्लेस्ड हूं। बता दें कि कियारा ने जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें पहली तस्वीर शादी के दिन की है, जिसमें वो अपनी मां के साथ पोज दे रही हैं। इसके बाद उसी दिन की मोनोक्रोम फ्रेम में एक और तस्वीर है, जिसमें कियारा अपनी मां और भाई के साथ नजर आ रही हैं। तीसरी फोटो में कियारा और उनकी पूरी फैमिली नजर आ रही है। वहीं आखिरी तस्वीर में कियारा की मां उन पर खूब सारा प्यार बरसाती हुई दिखाई दे रही हैं।

'मैं आपकी बेटी बनकर ब्लेस्ड हूं:मां को बर्थडे विश करते हुए कियारा ने शेयर की शादी की तस्वीरें, दिखी बेहद खुबसूरत  इस फोटो में कियारा अपनी मां के साथ ट्विनिंग करती हुई नजर आ रही हैं।

  

'मैं आपकी बेटी बनकर ब्लेस्ड हूं:मां को बर्थडे विश करते हुए कियारा ने शेयर की शादी की तस्वीरें, दिखी बेहद खुबसूरत इसमें कियारा अपनी पूरी फैमिली के साथ दिखाई दे रही हैं।

  

'मैं आपकी बेटी बनकर ब्लेस्ड हूं:मां को बर्थडे विश करते हुए कियारा ने शेयर की शादी की तस्वीरें, दिखी बेहद खुबसूरत इस मोनोक्रोम तस्वीर में कियारा अपने भाई और मां के साथ नजर आ रही हैं।

 

'मैं आपकी बेटी बनकर ब्लेस्ड हूं:मां को बर्थडे विश करते हुए कियारा ने शेयर की शादी की तस्वीरें, दिखी बेहद खुबसूरत ये तस्वीर कियारा के संगीत की है

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने किया था कियारा का वेडिंग लुक डिजाइन

कियारा-सिद्धार्थ की शादी की फोटोज को उनके फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। शादी के समय पहनी गईं कियारा की ज्वेलरी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। उनके इस बेहद खास लुक के पीछे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का हाथ था। मनीष ने न सिर्फ कियारा का वेडिंग आउटफिट तैयार किया है, बल्कि ज्वेलरी भी उनके ही कलेक्शन से है।

सिद्धार्थ-कियारा ने शादी के बाद 2 रिसेप्शन किया था होस्ट

सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी को जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ शादी के बाद 2 रिसेप्शन होस्ट किए थे। उन्होंने न्यूली वेड कपल के लिए 8 फरवरी को दिल्ली के द लीला पैलेस में सिद्धार्थ के दिल्ली में रहने वाले दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन होस्ट किया था। दिल्ली के बाद उन्होंने 12 फरवरी को मुंबई में अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी।

Leave a comment