Manu Bhakar: ओलिंपिक विजेता मनु भाकर का सपना, इन क्रिकेट खिलाड़ियों से मिलने की जताई ख्वाहिश, जानें वजह

Manu Bhakar: ओलिंपिक विजेता मनु भाकर का सपना, इन क्रिकेट खिलाड़ियों से मिलने की जताई ख्वाहिश, जानें वजह, ओलिंपिक विजेता मनु भाकर का सपना, इन क्रिकेट खिलाड़ियों से

मनु भाकर इस समय भारत में छाई हुई हैं। पेरिस ओलंपिक-2024 में दो पदक जीतने के बाद मनु भारत की एक स्टार एथलीट बन गई हैं। लेकिन इस स्टार के दिल में भी कुछ ख्वाहिशें हैं। मनु ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और एमएस धोनी से मिलने की चाह रखी हैं। इसके अलावा, उन्होंने प्रसिद्ध धावक उसेन बोल्ट का भी नाम लिया है। मनु ने कहा कि ये सभी उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं।

New Delhi: पेरिस ओलंपिक-2024 में दो मेडल जीतने वाली युवा निशानेबाज मनु भाकर ने  इंटरव्यू के दौरान अपने दिल की बात बताई है। उन्होंने उन खिलाड़ियों के नाम बताए हैं जिनसे वह मिलना चाहती हैं और उनके साथ समय बिताना चाहती हैं।

Manu Bhakar: ओलिंपिक विजेता मनु भाकर का सपना, इन क्रिकेट खिलाड़ियों से मिलने की जताई ख्वाहिश, जानें वजह

22 साल की मनु ने तीन भारतीय क्रिकेटर और एक विदेशी खिलाड़ी का नाम लिया है। मनु ने बताया है कि वह सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली के साथ एक दिन बिताना चाहती हैं। इन तीनों के अलावा, जमैका के धावक महान, उसेन बोल्ट का भी नाम मनु ने लिया है।

क्रिकेट खिलाडियों से मिलने की वजह

Manu Bhakar: ओलिंपिक विजेता मनु भाकर का सपना, इन क्रिकेट खिलाड़ियों से मिलने की जताई ख्वाहिश, जानें वजह

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में, मनु से पूछा गया कि वे किस खिलाड़ी के साथ अपना पूरा दिन बिताना चाहेंगी। मनु ने उत्साह से कई नाम गिनाए, "वैसे तो मुझे बहुत खिलाड़ी पसंद हैं। जिनमें से उसेन बोल्ट भी एक हैं। उनकी किताब कई बार पढ़ी है और उनके सफ़र के बारे में बहुत कुछ सीखा है। मैंने उनके ढेर सारे इंटरव्यू भी देखे हैं।" ऐसे ही मनु ने आगे कहा, "भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर, धोनी सर और विराट कोहली से मिलना भी बहुत अच्छा होगा। इनमें से किसी के साथ भी एक घंटा बिताना बड़े सम्मान की बात होगी।

मनु ने ओलंपिक में रचा इतिहास

Manu Bhakar: ओलिंपिक विजेता मनु भाकर का सपना, इन क्रिकेट खिलाड़ियों से मिलने की जताई ख्वाहिश, जानें वजह

बता दें कि पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने दो मेडल जीतकर इतिहास रचा था। 10 मीटर एयर पिस्टल इंडीविजुअल इवेंट में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिक्सड टीम कॉम्पटीशन (Compitition) में भी तीसरा स्थान हासिल किया, जिससे वो एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई थीं।

 पेरिस में मनु एक और इतिहास रचने के करीब थीं, वो 25 मीटर एयर पिस्टल इंडीविजुअल इवेंट में पदक जीतने से बहुत कम अंतर से चूक गई थीं। मनु ने निरंतर प्रयास और मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है। अब वो तीन महीने के ब्रेक पर हैं।

Leave a comment