Krishna Janmashtami 2024: Janmashtami पर कर रहें है व्रत, तो जानें किन चीजों का करना चाहिए सेवन

Krishna Janmashtami 2024: Janmashtami पर कर रहें है व्रत, तो जानें किन चीजों का करना चाहिए सेवन, Janmashtami पर कर रहें है व्रत, तो जानें किन चीजों का करनाचाहिए

देश में जन्माष्टमी का महत्व बहुत अधिक है। बता दें कि वर्ष 2024 में जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से साधक को सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है। यदि आप भी भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी का व्रत रखने जा रहे हैं, तो उपवास की शुरुआत से पहले यह जान लेना आवश्यक है कि व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

Janmashtami 2024: पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन लड्डू गोपाल की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है और 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाते हैं। ऐसा करने से साधक को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। जन्माष्टमी के अवसर पर कुछ चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे व्रत में खंडन आ सकता है।

Krishna Janmashtami 2024: Janmashtami पर कर रहें है व्रत, तो जानें किन चीजों का करना चाहिए सेवन

व्रत में इन चीजों का करे सेवन

अगर आप जन्माष्टमी का व्रत रख रहे हैं, तो इस दौरान आप फल, दूध, दही, शकरकंद और कुट्टू के आटे की रोटी का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही, लड्डू गोपाल को चौलाई के लड्डू और पंचामृत अर्पित करके सेवन करना भी शुभ माना जाता है।

इन चीजों का उपयोग न करे

जन्माष्टमी के व्रत के दौरान अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अतिरिक्त, लहसुन और प्याज का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही, शराब, मांस और अंडे को तो भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

Krishna Janmashtami 2024: Janmashtami पर कर रहें है व्रत, तो जानें किन चीजों का करना चाहिए सेवन

पूजा का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 26 अगस्त को मध्य रात्रि 03 बजकर 39 मिनट पर प्रारंभ हो रही है। यह तिथि 27 अगस्त को मध्य रात्रि 02 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार, जन्माष्टमी व्रत 26 अगस्त को मनाया जाएगा। लड्डू गोपाल की पूजा का शुभ मुहूर्त 27 अगस्त की रात 12 बजकर 01 मिनट से लेकर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

Leave a comment