राजधानी दिल्ली में नगर निगम की तदर्थ और विशेष समितियों के चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इन चुनावों में विभिन्न दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
MCD Committees Election: दिल्ली नगर निगम (MCD) की तदर्थ और विशेष समितियों के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बार के चुनावों ने न केवल दिल्ली की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बनाए, बल्कि छोटे दलों और स्वतंत्र उम्मीदवारों की उपस्थिति ने भी बड़े दलों के लिए चुनौती खड़ी कर दी। इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) ने आश्वासन समिति में चौंकाने वाली जीत दर्ज की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लॉ कमेटी समेत कई प्रमुख समितियों में कब्जा जमाया।
आश्वासन समिति: IVP का दमदार प्रदर्शन
दिल्ली की राजनीति में अपेक्षाकृत नया नाम इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) इस बार विशेष आश्वासन समिति में सुर्खियों में रही। पार्टी की उम्मीदवार हिमानी जैन ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया।
- अध्यक्ष: हिमानी जैन (IVP)
- कुल वोट: 22
- IVP: 12
- आम आदमी पार्टी (AAP): 11
इस जीत ने साबित कर दिया कि दिल्ली नगर निगम में छोटे दल भी अब निर्णायक भूमिका निभाने लगे हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के ब्रह्म सिंह ने जीत हासिल की।
- वाइस चेयरमैन: ब्रहम सिंह (BJP)
- कुल वोट: 22
- BJP: 13
- AAP: 9
यह सीट भाजपा के लिए मनोबल बढ़ाने वाली रही।
लॉ समिति: बीजेपी ने कायम रखा दबदबा
- अध्यक्ष: रितू गोयल (BJP)
- कुल वोट: 39
- BJP: 23
- AAP: 16
उपाध्यक्ष पद भी बीजेपी के खाते में गया
- वाइस चेयरपर्सन: आरती चावला (BJP)
- कुल वोट: 39
- BJP: 23
- AAP: 16
हाई पावर्ड प्रॉपर्टी टैक्स कमेटी: कांटे की टक्कर
- उपाध्यक्ष: रेनु चौधरी (BJP)
- BJP: 7
- AAP: 6
नगरपालिका लेखा समिति: फिर चमकी बीजेपी
- अध्यक्ष: सत्य शर्मा
- उपाध्यक्ष: रेनु अग्रवाल (BJP)
- कुल वोट: 18
- BJP: 11
- AAP: 7
यह परिणाम भाजपा के संगठनात्मक कौशल और पार्षदों के बीच प्रभाव को दर्शाता है। IVP की जीत इस बात का संकेत है कि क्षेत्रीय और नए दल अब निर्णायक भूमिका में आ सकते हैं। लॉ कमेटी और टैक्स कमेटी में जीत से साफ है कि भाजपा अब भी स्थानीय निकाय स्तर पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।