मध्य प्रदेश की फार्मा कंपनियों का 1000 करोड़ का निर्यात रुका, वैश्विक युद्ध से सप्लाई चेन प्रभावित

मध्य प्रदेश के pharma sector पर ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध का असर, मिडिल ईस्ट संघर्ष के चलते mp की लगभग 100 फार्मा कंपनियों का हजार करोड़ रुपए का निर्यात अटक गया
मध्य प्रदेश की फार्मा कंपनियों का 1000 करोड़ का निर्यात रुका, वैश्विक युद्ध से सप्लाई चेन प्रभावित

मध्य प्रदेश के फार्मा सेक्टर पर मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध का सीधा असर पड़ा है। प्रदेश की लगभग 100 फार्मा कंपनियों का करीब 1000 करोड़ रुपए का निर्यात फिलहाल रुका हुआ है। इस समय एमपी से हर महीने 20,000 से अधिक कंटेनर दवाइयां दुनिया के 190 देशों में भेजी जाती हैं।

इंदौर: ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध का असर Madhya Pradesh के फार्मा सेक्टर पर गहराता जा रहा है। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव इस उद्योग के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरा है, जिससे प्रदेश की लगभग 100 फार्मा कंपनियों का निर्यात प्रभावित हुआ है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण यहां की फार्मा कंपनियों का करीब एक हजार करोड़ रुपए का निर्यात अटक गया है।

Indian Drug Manufacturers Association के चेयरमैन Paresh Chawla ने बताया कि एमपी से हर महीने 20,000 से अधिक दवाइयों के कंटेनर दुनिया के 190 देशों में भेजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही युद्धविराम हो गया हो, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य होने में 6 महीने से डेढ़ साल तक का समय लग सकता है। चावला ने उम्मीद जताई कि अगले दो से तीन महीनों में स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होने लगेगी, लेकिन इस युद्ध ने इंडस्ट्री को भारी नुकसान पहुंचाया है।

मध्य प्रदेश की फार्मा कंपनियों का 1000 करोड़ का निर्यात रुका, वैश्विक युद्ध से सप्लाई चेन प्रभावित

एक्सपोर्ट अटके होने के तीन मुख्य कारण

आर्थिक रूप से कमजोर देश – अधिकांश दवाइयां और रॉ मटेरियल आर्थिक रूप से कमजोर देशों को निर्यात होती हैं। इन देशों में डॉलर की कमी और भुगतान में देरी के कारण कंपनियों को समय पर पेमेंट नहीं मिल पा रहा है।

इंश्योरेंस की महंगी लागत- पहले इंदौर से 80–90 लाख रुपए मूल्य के कंटेनर का इंश्योरेंस प्रीमियम करीब 24 हजार रुपए था, लेकिन युद्ध और जोखिम बढ़ने के कारण अब यह करीब 1 लाख रुपए तक पहुंच गया है।

ब्लैंक सेलिंग की समस्या – युद्ध और उच्च जोखिम के चलते शिपिंग कंपनियां कई रूट्स पर जहाज नहीं भेज रही हैं, जिससे कंटेनर शिपमेंट प्रभावित हो रहा है।

मध्य प्रदेश से विश्व भर में निर्यात

चावला के अनुसार, भारत से 180 से 190 देशों में दवाइयां जाती हैं। अमेरिका से लेकर सोमालिया, कांगो जैसे छोटे देशों तक कई देशों की दवाओं की आपूर्ति पूरी तरह भारत पर निर्भर है। युद्ध के कारण सप्लाई चेन में आई बाधा का असर वैश्विक स्तर पर महसूस होगा।

 एमपी का फार्मा निर्यात

IDMA के सचिव अनिल कुमार सबरवाल ने बताया कि इंदौर से हर महीने करीब 2,500–3,000 करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट होता है, जिसमें फार्मा, केमिकल, कन्फेक्शनरी और टेक्सटाइल शामिल हैं। फिलहाल फार्मा सेक्टर का 1,000 करोड़ रुपए से अधिक का निर्यात अटका हुआ है।

रॉ मटेरियल पर प्राइस कंट्रोल की मांग

उद्योगपतियों का कहना है कि दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रॉ मटेरियल पर भी सरकार को मूल्य नियंत्रण लागू करना चाहिए। साथ ही जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। इससे बाजार में दबा हुआ 25–30 प्रतिशत रॉ मटेरियल बाहर आ सकता है और उत्पादन सुचारू हो सकता है।

मध्य प्रदेश में फार्मा उद्योग की स्थिति

राज्य में करीब 350 छोटी-बड़ी फार्मा यूनिट्स हैं, जिनमें से 300 सक्रिय हैं। इनमें से लगभग 100 कंपनियां दवाओं का निर्यात भी करती हैं। प्रमुख निर्यातित दवाओं में पैरासिटामोल, मेटफॉर्मिन, एमोक्सिसिलिन, एज़िथ्रोमाइसिन, ओमेप्राजोल, एटोरवास्टेटिन और इबुप्रोफेन शामिल हैं। इसके साथ ही टीकों (वैक्सीन) का भी बड़े पैमाने पर निर्यात किया जाता है।

Leave a comment