आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस अपने घर वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उतर रही है। दोनों टीमों के लिए यह सीजन का दूसरा मैच है और जीत से अपनी शुरुआत करना हर टीम की प्राथमिकता होगी।
स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल-2026 के दूसरे मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। दोनों टीमें लीग की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी, इसलिए अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 उतारने की कोशिश करेंगी। आईपीएल जैसी लंबी लीग के शुरुआती मैचों में टीमें सही संयोजन बनाने की कोशिश करती हैं और इस दौरान अक्सर कई बदलाव भी देखने को मिलते हैं।
यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जा रही है, इसलिए रनों की अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। पांच बार की चैंपियन मुंबई का यह घरेलू मैदान है, लेकिन कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए भी यह मैदान खास है क्योंकि उन्होंने यहां बचपन से क्रिकेट खेला है। मुंबई के कप्तान पांड्या और रहाणे के सामने सबसे बड़ा सवाल प्लेइंग-11 चुनने का ही है।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के सामने सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग और मध्यक्रम में सही संयोजन बनाने का है। घरेलू मैदान होने के कारण मुंबई को बल्लेबाजों के लिए कुछ फायदा है।
ओपनिंग: रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक की सलामी जोड़ी सबसे भरोसेमंद मानी जा रही है।
नंबर-3 और 4: तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव में से कोई एक नंबर-3 पर, दूसरा नंबर-4 पर खेल सकता है। कप्तान हार्दिक पांड्या खुद निचले क्रम में आएंगे, जहां टीम को सभी परिस्थितियों में संतुलन चाहिए।
ऑलराउंडर्स: विल जैक्स ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म दिखाई है, वहीं शेरफन रदरफोर्ड अपने तेज और आक्रामक खेल के लिए टीम में शामिल होंगे।
निचला क्रम और गेंदबाजी: दीपक चाहर की ऑलराउंड क्षमता टीम के लिए महत्वपूर्ण होगी। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट संभालेंगे। स्पिन विभाग में मयंक मार्कंडे अहम भूमिका निभाएंगे।
मुंबई के लिए बड़ा निर्णय साउथ अफ्रीकी स्टार रियान रिकल्टन को लेकर है। डिकॉक की उपस्थिति के कारण उनका खेलने का विकल्प सीमित हो सकता है।
![]()
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, शेरफन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
कोलकाता: अजिंक्य राहणे, टिम सेइफर्ट/ फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा।









