बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे आए हैं जिन्होंने शुरुआती दौर में खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन समय के साथ पर्दे से दूर होते चले गए। इसी लिस्ट में शामिल हैं मिनीषा लांबा, जिन्होंने रणबीर कपूर और संजय दत्त जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार आए, जिन्होंने शुरुआती दौर में खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों की नजरों से ओझल होते चले गए। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं, जो अब फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं हैं। रणबीर कपूर और संजय दत्त जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुकीं मिनीषा लांबा भी इन्हीं में से एक हैं।
मिनीषा ने 2005 में फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और अपने बोल्ड-ग्लैमरस अंदाज के कारण खूब सुर्खियों में रहीं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया, लेकिन उन्हें वह सफलता नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थी।
21 साल के करियर में 19 फिल्में
मिनीषा लांबा ने बॉलीवुड में 2005 में फिल्म 'यहां' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने अदा का किरदार निभाया। इसके बाद मिनीषा ने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें शामिल हैं – ‘कॉर्पोरेट’, ‘रॉकी: द रिबेल’, ‘एंथनी कौन है?’, ‘हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘दस कहानियां’।
2008 में उन्हें रणबीर कपूर की ‘बचना ऐ हसीनों’ में माही का किरदार मिला, जिसने उन्हें काफी सुर्खियां दिलाईं। इसके बाद मिनीषा ने इसी साल तीन और फिल्मों में काम किया, लेकिन धीरे-धीरे उनकी फिल्मों की संख्या कम होती गई। आज 21 साल के करियर में उनके खाते में कुल 19 फिल्में ही दर्ज हैं।

टीवी और रियलिटी शो में भी आजमाया हाथ
मिनीषा केवल फिल्मों तक सीमित नहीं रहीं। उन्होंने टीवी शोज और रियलिटी शो में भी अपनी किस्मत आजमाई। 2014 में मिनीषा बिग बॉस सीजन 8 की कंटेस्टेंट रहीं। हालांकि ज्यादा लंबे समय तक वे शो में टिक नहीं पाईं। इसके अलावा उन्होंने ‘छूना है आसमान’, ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’, ‘तेनाली रामा’ और ‘इंटरनेट वाला लव’ जैसे शोज में काम किया।
उनका आखिरी प्रोजेक्ट था अमेज़न मिनी टीवी की वेब सीरीज ‘बदतमीज दिल’, जिसके बाद वे बड़े पर्दे से दूर हो गईं।
सिनेमा की शुरुआत और चुनौतीपूर्ण अनुभव
मिनीषा लांबा ने एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती अनुभव साझा किए थे। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता फिल्मों में उनके काम के खिलाफ थे। लेकिन एक एड फिल्म के जरिए उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। निर्देशक सुजित सरकार ने उन्हें कैडबरी के एड में देखा और अपनी फिल्म ‘यहां’ में अप्रोच किया।
मिनीषा ने बताया कि सेट पर उन्हें इमोशनल सीन करने में परेशानी हो रही थी। इस दौरान सुजित सरकार ने उन्हें थप्पड़ मारकर सीन में इमोशन भरने की कोशिश की। यह घटना शुरुआती दौर की चुनौतीपूर्ण यादों में शामिल है।
41 की उम्र में भी बला की खूबसूरत
मिनीषा लांबा अब 41 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती और चार्म आज भी बरकरार है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सर्फिंग करते हुए वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर फैंस भी दंग रह गए।
मिनीषा की अदाएं और ग्लैमरस लुक उनके उम्र के बावजूद आज भी लोगों का ध्यान खींचते हैं। उनके फैंस लगातार उनकी तस्वीरों और सोशल मीडिया अपडेट्स के जरिए उनसे जुड़े रहते हैं।









