मोहन भागवत का बयान: 'सावरकर को भारत रत्न मिला तो पुरस्कार की गरिमा बढ़ेगी'

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि वीर सावरकर को भारत रत्न मिलने से इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान की गरिमा और बढ़ेगी। जानें उन्होंने यह बात किस संदर्भ में कही और..
मोहन भागवत का बयान: 'सावरकर को भारत रत्न मिला तो पुरस्कार की गरिमा बढ़ेगी'

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि यदि वी.डी. सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी, क्योंकि वीर सावरकर पहले से ही लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने वीर दामोदर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि सावरकर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जाता है तो इससे भारत रत्न की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने इस सम्मान में हो रही देरी पर भी अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाए हैं। 

भागवत की इस टिप्पणी के बाद सावरकर पर राजनीतिक बहस फिर तेज हो गई है, क्योंकि कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इस मांग का लगातार विरोध करते रहे हैं।

भागवत ने क्या कहा?

आरएसएस के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए मोहन भागवत से सावरकर को भारत रत्न देने में हो रही देरी पर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, “मैं उस समिति में नहीं हूं जो भारत रत्न तय करती है। लेकिन अगर मैं कभी उस समिति के किसी सदस्य से मिला, तो मैं उनसे जरूर पूछूंगा।

उन्होंने आगे कहा, अगर स्वतंत्र वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे इस पुरस्कार की गरिमा बढ़ेगी। हालांकि, इस सम्मान के बिना भी सावरकर लाखों लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। भागवत का यह बयान ऐसे समय आया है जब सावरकर की विरासत को लेकर देश में गहरी वैचारिक खाई दिखती है। आरएसएस और उससे जुड़े संगठन लंबे समय से उन्हें स्वतंत्रता संग्राम का महानायक बताते रहे हैं, जबकि आलोचक उनके विचारों और राजनीतिक भूमिका पर सवाल उठाते रहे हैं।

आरएसएस की पुरानी मांग

सावरकर को भारत रत्न देने की मांग नई नहीं है। आरएसएस और उससे जुड़े संगठनों ने कई बार इस मुद्दे को उठाया है। भाजपा ने भी 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणापत्र में सावरकर को भारत रत्न देने का वादा किया था, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अब तक इस पर कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

आरएसएस समर्थकों का तर्क है कि सावरकर स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख विचारक और क्रांतिकारी थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष किया। उनके समर्थक उन्हें आधुनिक हिंदुत्व विचारधारा का प्रमुख प्रेरक मानते हैं और कहते हैं कि उन्हें उचित सम्मान मिलना चाहिए।

मोहन भागवत का बयान: 'सावरकर को भारत रत्न मिला तो पुरस्कार की गरिमा बढ़ेगी'

कांग्रेस का कड़ा विरोध

दूसरी ओर, कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दल इस मांग का पुरजोर विरोध करते हैं। कांग्रेस का कहना है कि सावरकर का दो-राष्ट्र सिद्धांत विभाजन का आधार बना और उनके विचार धर्मनिरपेक्ष भारत के मूल्यों के खिलाफ थे। इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “सावरकर की ऐसी कौन-सी उपलब्धि थी जिसके लिए उन्हें भारत रत्न दिया जाए? क्या उन्होंने दो-राष्ट्र सिद्धांत देकर देश के बंटवारे का रास्ता नहीं खोला?”

कांग्रेस का यह भी कहना है कि सावरकर ने ब्रिटिश सरकार से माफी मांगकर जेल से रिहाई ली थी, जिसे लेकर उनके चरित्र पर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि, उनके समर्थक इन आरोपों को खारिज करते हैं और कहते हैं कि यह ऐतिहासिक संदर्भ से बाहर निकालकर देखा जा रहा है।

मांग कब से उठ रही है?

सावरकर को भारत रत्न देने का पहला औपचारिक प्रस्ताव दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के दौरान सामने आया था। हालांकि, तब यह आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद 2015 में शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि अब समय आ गया है कि सावरकर को यह सम्मान दिया जाए और पिछली सरकारों की “गलतियों” को सुधारा जाए। उन्होंने आरोप लगाया था कि सावरकर के कट्टर हिंदुत्व विचारों के कारण उन्हें जानबूझकर नजरअंदाज किया गया।

Leave a comment