Motorola भारत में Edge 70 Neo 5G स्मार्टफोन जल्द लॉन्च कर सकता है। फोन में 6.3-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले, ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप और MediaTek Dimensity 7450 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत 40 हजार रुपये से कम हो सकती है।
Motorola Edge 70 Neo: मोटोरोला भारत में अपने नए कॉम्पैक्ट 5G स्मार्टफोन Edge 70 Neo को जल्द पेश कर सकता है। कंपनी ने फोन के भारत लॉन्च की पुष्टि की है, हालांकि अभी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिवाइस में 120Hz OLED डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं।
6.3-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले और Dimensity 7450 चिपसेट
Motorola Edge 70 Neo को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया जा सकता है, जो बड़े स्मार्टफोन के बजाय कॉम्पैक्ट डिवाइस पसंद करते हैं, लेकिन फीचर्स से समझौता नहीं करना चाहते। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 6.3-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।
![]()
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7450 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। यह चिपसेट रोजमर्रा के इस्तेमाल, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी देने में सक्षम हो सकता है।
50MP कैमरों वाला ट्रिपल रियर सेटअप
कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Edge 70 Neo में 1/1.56-इंच सेंसर के साथ 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करने वाला 10MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
अगर ये स्पेसिफिकेशन्स सही साबित होते हैं, तो कॉम्पैक्ट सेगमेंट में Edge 70 Neo का कैमरा सेटअप इसे कई प्रतिस्पर्धी स्मार्टफोन्स के मुकाबले मजबूत विकल्प बना सकता है।
5,000mAh से बड़ी बैटरी और IP68/IP69 रेटिंग
बैटरी की बात करें तो Motorola Edge 70 Neo में 5,000mAh या इससे बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। यह 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।
डिवाइस को IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है। इससे फोन को धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिल सकती है। भारत में इसकी कीमत 40 हजार रुपये से कम रहने की संभावना है और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी सटीक कीमत, उपलब्धता और लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।











